Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

बर्नपुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल का भव्य स्वागत, ठेकेदार संघ ने उठाई SAIL-ISP में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देने की मांग

बर्नपुर, 6 जून 2026। राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री अग्निमित्रा पाल का गुरुवार शाम कॉन्फ्लुएंस हॉल में बर्नपुर कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

SAIL-ISP विस्तार में स्थानीय ठेकेदारों-युवाओं को प्राथमिकता की मांग
कार्यक्रम के दौरान एसोसिएशन के सचिव शुभोदीप ठाकुर, अध्यक्ष सैयद इम्तियाज और चेयरमैन प्रदीप कुमार ठाकुर ने SAIL-ISP के आगामी आधुनिकीकरण प्रोजेक्ट को लेकर महत्वपूर्ण मांग रखी। उन्होंने मंत्री से आग्रह किया कि विस्तार परियोजना में स्थानीय ठेकेदारों और युवाओं को प्रबंधन द्वारा प्राथमिकता दी जाए।

मंत्री ने दिया सकारात्मक आश्वासन
मंत्री अग्निमित्रा पाल ने सभी की बातें गंभीरता से सुनीं और आश्वासन दिया कि वह SAIL प्रबंधन से चर्चा कर स्थानीय लोगों के लिए सकारात्मक समाधान सुनिश्चित करेंगी।
इस भव्य आयोजन में मदन जायसवाल, मुन्ना यादव, दिनेश प्रसाद और सैयद अजहर सहित एसोसिएशन के कई प्रमुख सदस्य मौजूद रहे।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *