पर्यावरण और सेवा का संगम: पवन पुत्र आयरन कारखाना में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण, श्रमिकों को कराया खिचड़ी भोग
आसनसोल, 5 जून 2026। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में निघा स्थित पवन पुत्र आयरन कारखाना में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कारखाना परिसर में पौधे लगाकर हरित भविष्य का संदेश दिया गया।
नरणारायण सेवा: श्रमिकों को कराया खिचड़ी भोग
पर्यावरण संरक्षण के साथ सामाजिक दायित्व निभाते हुए कारखाना प्रबंधन ने नरणारायण सेवा के तहत सभी श्रमिकों को खिचड़ी भोग कराया गया। सैकड़ों श्रमिकों ने इस सेवा कार्यक्रम का लाभ उठाया।
श्रमिक ही असली नारायण, प्रकृति ही सच्ची पूंजी’ – विनोद केडिया
इस मौके पर कारखाना के मालिक विनोद केडिया ने कहा, “हमारे लिए श्रमिक ही साक्षात नारायण हैं और पेड़-पौधे हमारी आने वाली पीढ़ियों की असली पूंजी। पर्यावरण दिवस केवल पेड़ लगाने का दिन नहीं, बल्कि धरती और उस पर काम करने वाले हर हाथ का सम्मान करने का दिन है। उद्योग तभी टिकेगा जब प्रकृति और श्रमिक दोनों सुरक्षित रहेंगे।” उन्होंने कहा कि समाजसेवी सिर्फ बाहर के लोगों के साथ कारखाना के श्रमिकों को प्रत्येक शनिवार को खिचड़ी भोग कराया जाता है। वही उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के मद्देनजर इस माह कारखाना परिसर में 100 छायादार और फलदार पौधा लगाने का संकल्प लिया। उसके बाद माह में 500 पौधा लगाने का लक्ष्य है।
उन्होंने आगे कहा कि कारखाना आगे भी पर्यावरण संरक्षण और श्रमिक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। मौके पर विकाश केडिया, सीमा केडिया सहित कारखाना के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।















