Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल: डॉ. बी आर अंबेडकर की 135वीं जयंती पर संविधान रक्षा का संकल्प, गणमान्य लोग हुए शामिल

कुल्टी । आसनसोल-शिल्पांचल चीनाकुड़ी में डॉ. बी आर अंबेडकर सोशल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती 9 नंबर चीनाकुड़ी में आयोजित की गई।

इस कार्यक्रम में विशिष्ट रूप से कुल्टी विधानसभा से तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी अभिजीत घटक, शिल्पांचल के जाने-माने वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजवादी नेता नंद बिहारी यादव, पूर्व विधायक उज्जवल चटर्जी, आसनसोल नगर निगम के पार्षद संजय नोनिया, समाजसेवी जयराम पासवान, राम मूरत यादव सहित क्षेत्र के जाने-माने गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम सभी अतिथियों को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के प्रतीक गमछा देकर मंच पर एवं बैच पहनाकर सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्र के जाने-माने वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजवादी नेता नंद बिहारी यादव ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती भारत के संविधान की रक्षा करने के संकल्प के साथ मनाने का आह्वान किया। श्री यादव ने कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में भारत के संविधान की रक्षा का प्रसंग है। उन्होंने बताया कि देश और देश का संविधान इस समय खतरे में है, क्योंकि धर्म के भगवा रंग का चोला ओढ़कर फर्जी राष्ट्रभक्ति का दिखावा देकर विदेशी ताकतें देशद्रोह और आतंकवाद का संदेश लेकर भारत के संविधान को लगातार खत्म कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने जिन वंचित वर्गों का हजारों साल से शोषण किया गया, इस देश में जिन्हें अमानवीय सामाजिक यातनाएं सहने को मजबूर किया गया था, उनको उन्होंने संविधान में आजादी देकर उन्हें क्षमता का अधिकार दिलाया और बराबरी का जिंदगी जीने का हक दिया। लेकिन आज फिर एक बार वह विदेशी ताकतें जो भारतीय मूल के लोगों का हजारों वर्ष तक शोषण करती रहीं, वह समाज विरोधी और संविधान विरोधी शक्ति फिर से सक्रिय हो गई है।

श्री यादव ने अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी को बाबा साहब के दिए गए संदेश और विचारधारा का अनुकरण करने के संकल्प को दोहराया और उन्होंने आज के इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को यह संकल्प लेने का आह्वान किया कि बाबा साहब अंबेडकर जी की जो विचारधारा है — गरीब, दलित, पिछड़ों को न्याय दिलाना और अपने समाज में बराबरी का जीवन जीने का हक दिलाना — उसके लिए इस सोशल वेलफेयर सोसाइटी के सभी सहयोगी सदस्य काम करते रहेंगे।

इस अवसर पर कार्यक्रम को अन्य वक्ताओं में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार अभिजीत घटक सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. बी आर अंबेडकर सोशल वेलफेयर सोसाइटी के संयोजक राजनीतिक पासवान ने किया।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *