आसनसोल के भाजपा युवा नेता कृष्णा प्रसाद ने प्रदेश अध्यक्ष सौमिक भट्टाचार्य से की शिष्टाचार भेंट, विकास के संकल्प पर जताया भरोसा
Oplus_0
आसनसोल, 7 जून। पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन के बाद रविवार को आसनसोल के भाजपा युवा नेता सह समाजसेवी कृष्णा प्रसाद को प्रदेश अध्यक्ष सौमिक भट्टाचार्य से शिष्टाचार भेंट का अवसर मिला।
उत्तरीय और गुलदस्ते से किया सम्मान
इस दौरान कृष्णा प्रसाद ने सौमिक भट्टाचार्य को उत्तरीय ओढ़ाकर व गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। सौहार्द के प्रतीक के रूप में सौमिक भट्टाचार्य ने भी अपनी उत्तरीय उतारकर कृष्णा प्रसाद को ओढ़ाकर उनका सम्मान किया।

इस मौके पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए कृष्णा प्रसाद ने कहा मुझे पूरा विश्वास है कि प्रदेश अध्यक्ष सौमिक भट्टाचार्य जी का दृढ़ संकल्प, बेजोड़ संगठनात्मक कौशल और जन कल्याण के प्रति समर्पित नेतृत्व आने वाले दिनों में पश्चिम बंगाल को विकास, सुशासन और समृद्धि के नए शिखर पर ले जाएगा। बंगाल की जनता ने भाजपा पर जो भरोसा जताया है, हम उस पर खरा उतरेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ मंत्र को धरातल पर उतारना ही हमारा लक्ष्य है।
उन्होंने आगे कहा, मैं सौमिक दा के अच्छे स्वास्थ्य और लंबे, सफल राजनीतिक जीवन की कामना करता हूं। उनके मार्गदर्शन में बंगाल का युवा और मजबूत बनेगा।
सौमिक भट्टाचार्य जी कार्यकर्ताओं की ताकत को पहचानते हैं। उनका नेतृत्व बंगाल भाजपा को नई ऊर्जा देगा। हम जमीन पर उतरकर हर घर तक मोदी जी की गारंटी पहुंचाएंगे और सोनार बांग्ला का सपना साकार करेंगे।
यह मुलाकात सौहार्द की थी, लेकिन साथ ही संकल्प की भी। बंगाल को भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण से मुक्त कर विकास की राह पर ले जाना है। सौमिक दा के नेतृत्व में हम एक टीम की तरह काम करेंगे। जनता की सेवा ही हमारा धर्म है।















