आसनसोल में गूंजा सुरों का जादू: ‘सृजन द स्पार्क’ ने लॉन्च किया आसनसोल चैप्टर, आशा भोसले को संगीतमय श्रद्धांजलि
आसनसोल, 8 जून । संगीत के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय पहचान बना चुकी संस्था ‘सृजन द स्पार्क’ ने आसनसोल के स्थानीय कलाकारों को राष्ट्रीय और वैश्विक मंच देने के लिए ‘सृजन द स्पार्क आसनसोल चैप्टर’ का भव्य शुभारंभ किया। 7 जून को रवींद्र भवन में आयोजित विशेष सांस्कृतिक संध्या में भारतीय संगीत जगत की दिग्गज आशा भोसले के बहुआयामी संगीतमय सफर को समर्पित प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा वैश्विक मंच
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि आसनसोल चैप्टर का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के विद्यार्थियों और उभरते कलाकारों की छिपी प्रतिभाओं को पहचान कर उन्हें सही दिशा और अवसर देना है। गायन, वादन, नृत्य, पेंटिंग, हस्तशिल्प और रचनात्मक लेखन जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञ मार्गदर्शन और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराया जाएगा।
IPS खमेसरा के मार्गदर्शन में एक दशक की विरासत
उदयपुर, राजस्थान स्थित मुख्यालय वाली इस संस्था के मुख्य संरक्षक IPS प्रसन्न खमेसरा हैं। उनके मार्गदर्शन में संस्था ने पिछले एक दशक में देश-विदेश में कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। संस्था के संरक्षकों में अनूप जलोटा, ए. शिवमणि, पंडित रोनु मजूमदार, शैलेश लोढ़ा* जैसी हस्तियां शामिल हैं।
‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ बना कला जगत का गौरव*
संस्था द्वारा दिया जाने वाला ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ कला जगत में विशेष सम्मान माना जाता है। यह सम्मान अब तक कई नामचीन कलाकारों को प्रदान किया जा चुका है।
उदयपुर में बन रहा विश्वस्तरीय संगीत केंद्र
संस्था उदयपुर में ‘द एपिटोम ऑफ वर्ल्ड म्यूजिक’ नामक वैश्विक संगीत संस्थान का निर्माण कर रही है। अप्रैल 2025 से शुरू हुई इस परियोजना का लक्ष्य विश्व स्तर पर संगीत शिक्षा और कला संवर्धन का सबसे बड़ा केंद्र स्थापित करना है।
आसनसोल चैप्टर की नई कार्यकारिणी
एपेक्स के सचिव अब्बास अली बन्दुकवाला ने बताया कि आसनसोल चैप्टर की कार्यकारिणी में अध्यक्ष सचिन राय रॉय, उपाध्यक्ष एडवोकेट शेखर कुंडू, एडवोकेट अमिताव मुखर्जी, रमेश कुमार पांडे, सचिव डॉ. पूनम सिंह और कोषाध्यक्ष संजय कुमार सिंह को मनोनीत किया गया है।
संस्था का मानना है, “संगीत केवल सुरों का नहीं, भावनाओं का भी सबसे सशक्त माध्यम है।”
आसनसोल की मिट्टी में संगीत बसा है’: सचिन राय रॉय
आसनसोल चैप्टर के कार्यकारी अध्यक्ष *सचिन राय रॉय* ने कहा, *”आसनसोल और आसपास के इलाकों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। कमी है तो सिर्फ सही मंच और मार्गदर्शन की। ‘सृजन द स्पार्क’ का मकसद इसी खाई को पाटना है। आशा भोसले जी जैसे दिग्गजों से प्रेरणा लेकर हम यहां के युवाओं को शास्त्रीय से लेकर समकालीन तक, हर विधा में वैश्विक पहचान दिलाएंगे। गायन, वादन, नृत्य, पेंटिंग या लेखन: हर कला को हम सम्मान देंगे। यह चैप्टर आसनसोल के लिए ‘संगीत का नया युग’ साबित होगा।















