Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

10 जून 2026 को इतिहास रचेंगे पीएम मोदी: 4,399 दिन का कार्यकाल पूरा कर तोड़ेंगे नेहरू का 64 साल पुराना रिकॉर्ड, आसनसोल के व्यवसायी सुरेन जालान ने जताया आभार

Oplus_0

आसनसोल, 8 जून। 10 जून 2026 को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी एक नया इतिहास रच देंगे। इस दिन उनका लगातार कार्यकाल 4,399 दिन का हो जाएगा और वे पंडित जवाहरलाल नेहरू का 64 वर्ष पुराना रिकॉर्ड तोड़कर भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले लोकतांत्रिक प्रधानमंत्री बन जाएंगे।

नेहरू बनाम मोदी: कार्यकाल की तुलना
पंडित जवाहरलाल नेहरू का कार्यकाल 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964 तक रहा, जो कुल लगभग 4,398 दिन का था। वहीं पीएम मोदी ने 26 मई 2014 को शपथ ली थी और 10 जून 2026 को उनके कार्यकाल के 4,399 दिन पूरे हो जाएंगे।

दोनों ने पहुंचाया नई बुलंदियों पर’: सुरेन जालान
इस ऐतिहासिक मौके पर आसनसोल के विशिष्ट व्यवसायी सुरेन जालान ने कहा, “नेहरू जी के दौर में भारत ने गुटनिरपेक्षता को अपनाया, वहीं मोदी जी के कार्यकाल में भारत की विदेश नीति आर्थिक कूटनीति, बहु-गठबंधन और वैश्विक मंचों पर एक मुखर भूमिका निभाने पर केंद्रित है। हमारे दोनों ही प्रधानमंत्रियों ने भारत को एक नई बुलंदियों की शिखर तक पहुंचाया है, जिसके लिए मैं उनका हृदय से आभार प्रकट करता हूं।”

वैश्विक पटल पर भारत की मजबूत उपस्थिति
सुरेन जालान ने कहा कि नेहरू युग में जहां भारत ने विश्व में अपनी स्वतंत्र पहचान बनाई, वहीं मोदी सरकार में भारत G20 की अध्यक्षता, क्वाड, ब्रिक्स जैसे मंचों पर नेतृत्वकारी भूमिका निभा रहा है। ‘मेक इन इंडिया’, ‘डिजिटल इंडिया’ और आर्थिक सुधारों ने देश को नई दिशा दी है।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *