Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल में एडवेंचर का तड़का: ‘द पीकर्स’ ला रहा समर कैंप 2026, जिप लाइन से लेकर राइफल शूटिंग तक 18 रोमांचक एक्टिविटी

आसनसोल, 9 जून। इस गर्मी की छुट्टियों को यादगार बनाने के लिए ‘द पीकर्स, आसनसोल’ एक धमाकेदार ‘एडवेंचर समर कैंप 2026′ का आयोजन करने जा रहा है। 12 से 14 जून 2026 तक आसनसोल पोलो ग्राउंड में होने वाले इस तीन दिवसीय कैंप में बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए 18 से ज्यादा एडवेंचर एक्टिविटी होंगी।

चैलेंज योर लिमिट्स, डिस्कवर योरसेल्फ’ थीम पर आधारित इस कैंप का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों में आत्मविश्वास, टीमवर्क और लीडरशिप के गुण विकसित करना है।

क्या-क्या होगा खास:
कैंप में आर्टिफिशियल वॉल क्लाइम्बिंग, जिप लाइन, रैपलिंग, कमांडो क्रॉलिंग, बर्मा ब्रिज, सस्पेंशन ब्रिज, स्पाइडर नेट, टायर वॉल, राइफल शूटिंग, आर्चरी, टग ऑफ वॉर के साथ-साथ जुम्बा और योगा जैसी फिटनेस एक्टिविटी भी शामिल हैं। सभी गतिविधियां ट्रेंड और सर्टिफाइड एक्सपर्ट ट्रेनर्स की निगरानी में आधुनिक उपकरणों के साथ कराई जाएंगी। आयोजकों ने ‘सेफ्टी इज आवर टॉप प्रायोरिटी’ का वादा किया है।

रजिस्ट्रेशन डिटेल:
– तारीख: 12-14 जून, 2026
– स्थान: आसनसोल पोलो ग्राउंड
– रजिस्ट्रेशन फीस: ₹1000
– संपर्क: +91-9434678323, +91-9382230694
– सीटें सीमित हैं, जल्द रजिस्टर करें

डेयर. एक्सप्लोर. अचीव’
आयोजकों का कहना है कि यह कैंप सिर्फ एडवेंचर नहीं बल्कि ‘फन एंड लर्निंग’ का कॉम्बो है। यहां बच्चे फिट और एक्टिव रहने के साथ ‘लाइफटाइम मेमोरीज’ भी बनाएंगे।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *