Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल का आनंदम रेसिडेंसी बना भक्ति का केंद्र: सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ से गूंजा परिसर, गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति

आसनसोल, 9 जून 2026। आनंदम रेसिडेंसी, आसनसोल इन दिनों भक्ति और आस्था के अद्भुत संगम का गवाह बन रहा है। यहां चल रहा सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ अब अपने चरम भक्तिमय माहौल में पहुंच गया है। हनुमान चालीसा की गूंज और भजनों की मधुर धुन से पूरा परिसर राममय हो गया है, जिसे सुनकर भक्त मंत्रमुग्ध हो रहे हैं।

गणमान्य लोगों ने की सहभागिता
इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान में इंडिया इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल ए. के. शर्मा अपने परिवार के साथ शामिल हुए। वहीं ईसीएल सोदपुर के जीएम जे. पी. सिंह समेत शहर के कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कर विश्व कल्याण और सुख-शांति की कामना की।

भक्तिमय माहौल में सराबोर श्रद्धालु
सुबह से देर शाम तक चल रहे इस अनुष्ठान में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी, महिलाएं और युवा भाग ले रहे हैं। “जय हनुमान ज्ञान गुण सागर” की चौपाइयों से पूरा वातावरण पवित्र हो गया है। भक्तों का कहना है कि सामूहिक पाठ से सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक शांति की अनुभूति हो रही है।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *