अर्जुन सिंह के मंत्री बनते ही राज्य में जश्न: युवा भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद ने उत्तरीय ओढ़ाकर किया सम्मान, पैर छूकर लिया आशीर्वाद
आसनसोल, 10 जून 2026। श्रम एवं परिवहन मंत्री का दायित्व संभालने के बाद जनप्रिय नेता अर्जुन सिंह को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इसी कड़ी में आसनसोल के युवा भाजपा नेता सह समाजसेवी कृष्णा प्रसाद ने उनसे मुलाकात कर उत्तरीय ओढ़ाकर सम्मानित किया एवं पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
विशेष अभिनंदन
कृष्णा प्रसाद ने कहा, “अर्जुन सिंह भैया जी का मंत्री बनना पूरे औद्योगिक क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। श्रमिकों और आम जनता के मुद्दों को लेकर उनका संघर्ष सबने देखा है।” उन्होंने विश्वास जताया कि “भैया के सशक्त नेतृत्व में श्रमिकों के अधिकारों को नई मजबूती मिलेगी तथा परिवहन व्यवस्था जनसेवा के नए आयाम स्थापित करेगी।”
‘समर्पण से बंगाल की प्रगति तय’
इस अवसर पर कृष्णा प्रसाद ने कहा कि “आपका समर्पण, संघर्ष और जनसेवा का संकल्प निश्चित रूप से पश्चिम बंगाल की प्रगति को नई गति प्रदान करेगा।” अर्जुन सिंह को जमीनी नेता और जन-जन से जुड़ा हुआ व्यक्तित्व बताते हुए उन्होंने शुभकामनाएं दीं।
श्रम-परिवहन पर टिकी निगाहें
श्रम एवं परिवहन जैसे दो बड़े विभागों की जिम्मेदारी मिलने के बाद आसनसोल-दुर्गापुर औद्योगिक बेल्ट में विशेष उत्साह है। श्रमिक कल्याण योजनाओं, न्यूनतम मजदूरी, सामाजिक सुरक्षा और सार्वजनिक परिवहन के आधुनिकीकरण को लेकर लोगों को बड़ी उम्मीदें हैं।















