Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल विकास में हाशिए पर, सिस्टम में लोचा’: उद्योगपति पवन गुटगुटिया ने उठाए 4 बड़े सवाल, ममता से पीएम तक रख चुके हैं मांग

आसनसोल । आसनसोल के विशिष्ट उद्योगपति और सामाजिक संगठनों में सक्रिय पवन गुटगुटिया ने शनिवार देर शाम शहर के विकास को लेकर बेबाकी से चार अहम मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि पश्चिम बर्दवान के दो बड़े केंद्र—आसनसोल और दुर्गापुर—में से दुर्गापुर का विकास तो दिखता है, लेकिन आसनसोल हाशिए पर है।

प्लानिंग में गड़बड़ी, रेवेन्यू में आगे फिर भी वंचित क्यों?’
पवन गुटगुटिया ने सवाल किया कि जब आसनसोल रेवेन्यू देने में पीछे नहीं है, तो सेल, रेल और कोल का शहर सरकारी सुविधाओं से वंचित क्यों है? उन्होंने कहा, _”केवल ऑनलाइन से सभी काम नहीं होते, फिर सरकारी दफ्तरों में बाबुओं-साहबों की भीड़ क्यों? सिस्टम में लोचा है, उसे दुरुस्त करना होगा।”

ट्रैफिक जाम बना नासूर
उन्होंने आसनसोल जैसे बिजनेस और बिजी शहर में ट्रैफिक जाम को बड़ी समस्या बताया। खराब प्लानिंग के कारण आम जनता से लेकर कारोबारी तक परेशान हैं।

ममता से पीएम तक रखी मांग, ‘डिमांड रिमांड पर भी नहीं’
पवन गुटगुटिया ने बताया कि उन्होंने ये मांगें राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और केंद्र सरकार के मंत्रियों के सामने भी रखी थीं, लेकिन “डिमांड रिमांड पर भी नहीं आई।”

सेल बर्नपुर में 35 हजार करोड़ का निवेश
बातचीत में उन्होंने जानकारी दी कि सेल बर्नपुर के आधुनिकीकरण में 35 हजार करोड़ रुपए इन्वेस्ट होंगे और काम 2029 तक पूरा करना है—यानी अगले लोकसभा चुनाव के साल में।

‘आसनसोल की जनता के लिए फिर दोहरा रहा हूं मांग’
पवन गुटगुटिया ने अपील के स्वर में कहा कि चुनावी मौसम में नेताओं से जनता अपने हक के लिए जायज मांगे रखती है। लेकिन अक्सर ये फाइलें रद्दी समझकर चाय-समोसे के प्लेट बन जाती हैं। उन्होंने संबंधित विभागों के आला अधिकारियों से आसनसोल के विकास को प्राथमिकता देने की मांग दोहराई।
23 अप्रैल को मतदान से पहले आसनसोल के विकास का मुद्दा एक बार फिर सियासी चर्चा में आ गया है।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *