Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

अल्पसंख्यकों और SC-ST पर अत्याचार के खिलाफ भीम आर्मी का DM ऑफिस घेराव, 7 दिन का अल्टीमेटम

आसनसोल, 12 जून 2026। भीम आर्मी ने आज पश्चिम बर्धमान के जिला शासक कार्यालय का घेराव किया। संगठन ने अल्पसंख्यक ईसाइयों, मुसलमानों और SC-ST समुदाय के लोगों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की।

पहले भी अपील की, अत्याचार नहीं रुके’: सुशील रुइदास
भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील रुइदास ने कहा कि पहले भी जिला शासक से अपील की गई थी कि पश्चिम बर्धमान जिले भर में अल्पसंख्यक ईसाइयों और मुसलमानों और SC-ST समुदाय के लोगों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा, “लेकिन यह अत्याचार फिर भी नहीं रुके हैं, इसलिए आज फिर से जिला शासक कार्यालय का घेराव किया गया है।”

7 दिन में कार्रवाई नहीं तो बड़ा आंदोलन
जिला शासक को लिखित रूप से सूचित किया गया कि अगर अगले सात दिनों के भीतर ये सभी अत्याचार नहीं रोके गए तो भीम आर्मी बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करेगी।

पांडबेश्वर-उखड़ा थानेदारों पर संविधान उल्लंघन का आरोप
सुशील रुइदास ने पांडबेश्वर और उखड़ा थाने के प्रभारियों के संदर्भ में शिकायत करते हुए बताया कि वे लोग संविधान का उल्लंघन कर रहे हैं और अल्पसंख्यक लोगों को जो अधिकार संविधान में दिए हैं उनकी रक्षा में तत्पर नहीं होते हैं।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *