Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

दुर्गा पूजा अनुदान पर सस्पेंस खत्म: CM शुभेंदु अधिकारी बोले- ‘जरूरतमंदों को मिलेगा, करोड़ों के बजट वाले बड़े क्लबों को नहीं’

Oplus_0

कोलकाता, 12 जून 2026। पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद से ही मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी लगातार बड़े फैसले ले रहे हैं। शपथ लेते ही उन्होंने पूर्ववर्ती सरकार द्वारा धर्म के आधार पर दिए जाने वाले विभिन्न भत्तों को बंद करने का निर्देश दिया था।

दुर्गा पूजा अनुदान पर था सवाल
इस फैसले के बाद राज्य की तमाम दुर्गा पूजा कमेटियों और क्लबों के मन में बड़ा सवाल था कि क्या ममता बनर्जी के कार्यकाल में शुरू हुआ दुर्गा पूजा अनुदान भी बंद कर दिया जाएगा?

CM ने न्यूटाउन में किया रुख साफ
शुक्रवार को न्यूटाउन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने इस विषय पर सरकार का रुख पूरी तरह स्पष्ट कर दिया। विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने साफ कहा: “जिन कमेटियों को वास्तव में जरूरत है, उन्हें अनुदान मिलता रहेगा, लेकिन बड़े बजट वाले क्लबों को अब यह सरकारी सहायता नहीं दी जाएगी।”

‘जरूरत के आधार पर मिलेगा अनुदान’: मुख्यमंत्री
CM ने कहा, “जिन्हें जरूरत नहीं है, उन्हें अनुदान देने की कोई आवश्यकता नहीं है। जो लोग केवल इसी सरकारी राशि के भरोसे पूजा का आयोजन कर पाते हैं, उन्हें यह अनुदान जरूर मिलेगा।”

इसका सीधा मतलब है कि अब क्लबों की वित्तीय स्थिति और उनके फंड को आधार मानकर ही अनुदान राशि तय की जाएगी। बड़े क्लब, जिनका बजट करोड़ों रुपये का होता है, वे अब इस सरकारी मदद के दायरे से बाहर होंगे।

पूजा आयोजनों में होगी बढ़ोतरी’: CM का दावा
हालांकि, मुख्यमंत्री ने यह भी उम्मीद जताई कि इस बार बंगाल में दुर्गा पूजा के आयोजनों की संख्या में और बढ़ोतरी होगी।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *