Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

“न महिला सुरक्षित, न युवा—बांग्लादेशी घुसपैठियों से त्रस्त बंगाल”: चाय पर चर्चा में उठा कानून-व्यवस्था का मुद्दा

आसनसोल । चुनाव प्रचार के बीच केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने सोमवार को आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का माहौल बनाया। वार्ड संख्या 76 में उन्होंने पार्टी प्रत्याशी कृष्णेंदु मुखर्जी के समर्थन में ‘चाय पर चर्चा’ की। उन्होंने बंगाल की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा “रात में दुष्कर्म करके हत्या कर देते हैं। न महिला की सुरक्षा है, न काम करने वालों की, न हमारी बेटी की। किसी की भी सुरक्षा नहीं है।”

घुसपैठ का आरोप:
“12 इलाकों से बांग्लादेश के लोग बचपन से आकर हमारे गांव में बस रहे हैं। हमारे लोगों को मार-मारकर भगा रहे हैं, घर उजाड़ रहे हैं। हमारी माताओं पर अत्याचार हो रहे हैं, हमारे लोगों को मारकर दिखाया जा रहा है।”

सरकार पर हमला: “ये सरकार क्या कर रही है? वोट के लिए, सत्ता के लिए भागते-भागते हमारे स्थानीय बंगालियों की कोई देखभाल नहीं। स्थानीय बंगालियों को कोई सुरक्षा नहीं। अगर बंगाल के लोग और बांग्लादेश से आए लोग—दोनों ग्रुप हैं—तो ये सरकार बंगालियों के पक्ष में नहीं खड़ी है। ये सरकार बांग्लादेश से आए लोगों के सुरक्षा उपाय देख रही है।”

जनता से सवाल: “ये कितना अपमान है अपने बंगाल के लिए, आप लोग सोचिए। सारा देश विकास की ओर बढ़ रहा है, लेकिन बंगाल में हालात बद से बदतर हैं।”

स्थानीय नेताओं के साथ जुड़े कार्यकर्ता
इस दौरान उनके साथ भाजपा नेता अपूर्व हाजरा, आशा शर्मा, राम अधिकारी, अमिता सील और दिलीप राम समेत कई स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे। कोयला मंत्री ने नुक्कड़ पर चाय की चुस्कियों के साथ लोगों से सीधा संवाद किया और केंद्र सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए कृष्णेंदु मुखर्जी के लिए वोट की अपील की।

‘शिल्पांचल का विकास डबल इंजन से’
चर्चा के दौरान जी. किशन रेड्डी ने कहा कि शिल्पांचल कोयले की धरती है और यहां के विकास के लिए डबल इंजन की सरकार जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए घर-घर जाकर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने को कहा।

23 अप्रैल को पहले चरण के मतदान से पहले केंद्रीय मंत्री का यह दौरा आसनसोल उत्तर सीट पर भाजपा के प्रचार को धार देने वाला माना जा रहा है।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed