Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

‘कुल्टी में कोयला मंत्री की चुनावी रणनीति’: जी. किशन रेड्डी ने बीएमएस के साथ की बैठक, डॉ. अजय पोद्दार के लिए मांगा मजदूरों का समर्थन

कुल्टी। केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने सोमवार को कुल्टी विधानसभा में संगठन को धार दी। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी डॉ. अजय पोद्दार के समर्थन में भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ अहम बैठक की।

‘कोयलांचल की आवाज बनेगी भाजपा’
बैठक में कोयला मंत्री ने कोयलांचल के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार मजदूरों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है और डॉ. अजय पोद्दार विधायक बनकर कुल्टी की आवाज को विधानसभा में मजबूती से उठाएंगे।

बीएमएस से मिला समर्थन का भरोसा
बीएमएस के स्थानीय नेताओं ने कोयला खदानों से जुड़ी समस्याएं मंत्री के सामने रखीं। बैठक में डॉ. अजय पोद्दार के पक्ष में माहौल बनाने और बूथ स्तर तक मजदूरों के बीच पहुंच बनाने की रणनीति तय हुई।

शिल्पांचल में लगातार सक्रिय केंद्रीय मंत्री
अंडाल एयरपोर्ट पर स्वागत और आसनसोल उत्तर में ‘चाय पर चर्चा’ के बाद कुल्टी में बीएमएस के साथ यह बैठक केंद्रीय मंत्री के शिल्पांचल दौरे को अहम बना रही है। 23 अप्रैल को पहले चरण के मतदान से पहले भाजपा कोयलांचल बेल्ट में पूरी ताकत झोंक रही है।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed