असम के सीएम का बंगाल में दम’: हिमंत बिस्वा शर्मा ने पांडवेश्वर में जितेंद्र तिवारी के लिए किया रोड-शो, गौरबाजार में उमड़ा जनसैलाब
पांडवेश्वर । बंगाल चुनाव में स्टार प्रचारकों की एंट्री जारी है। सोमवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा पांडवेश्वर पहुंचे और भाजपा प्रत्याशी जितेंद्र तिवारी के समर्थन में गौरबाजार इलाके में जोरदार रोड-शो किया।
‘डबल इंजन’ के नारे के साथ शक्ति प्रदर्शन
खुले वाहन पर सवार हिमंत बिस्वा शर्मा ने हाथ हिलाकर भीड़ का अभिवादन किया। रोड-शो के दौरान ‘जय श्री राम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे गूंजते रहे। उन्होंने जनता से 23 अप्रैल को भाजपा को वोट देकर ‘डबल इंजन सरकार’ बनाने की अपील की।
टीएमसी पर साधा निशाना, बंगाल में बदलाव का आह्वान
रोड-शो के दौरान हिमंत ने सभा को संबोधित करते हुए टीएमसी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि असम की तरह बंगाल में भी विकास और सुरक्षा के लिए भाजपा की सरकार जरूरी है।

लगातार हाई-प्रोफाइल प्रचार से गरमाया पांडवेश्वर
पिछले दो दिनों में पांडवेश्वर में केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार और अब असम के सीएम हिमंत बिस्वा शर्मा के रोड-शो ने सियासी पारा चढ़ा दिया है। पहले चरण के मतदान से ठीक पहले भाजपा ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है।












