अंडाल एयरपोर्ट पर कोयला मंत्री का स्वागत’: भाजपा युवा नेता कृष्णा प्रसाद ने जी. किशन रेड्डी को गुलदस्ता व उत्तरीय देकर किया सम्मानित
अंडाल । केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी के शिल्पांचल दौरे के दौरान अंडाल एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
शिल्पांचल के विशिष्ट समाजसेवी एवं भाजपा युवा नेता कृष्णा प्रसाद ने एयरपोर्ट पहुंचकर केंद्रीय मंत्री को गुलदस्ता भेंट किया और उत्तरीय ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इस दौरान संगठन के कई कार्यकर्ता और स्थानीय भाजपा नेता भी मौजूद रहे। चुनावी माहौल के बीच कोयला मंत्री के शिल्पांचल दौरे को काफी अहम माना जा रहा है।
स्वागत के बाद केंद्रीय मंत्री अपने निर्धारित कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए।












