MLA कृष्णेंदु मुखर्जी के जन्मदिन पर भाजपा का सेवा कार्य: बस्तिन बाजार में राहगीरों को पिलाया शरबत, प्रदीप सिंह बोले- ‘सेवा ही सच्चा सम्मान’
आसनसोल, 13 जून 2026। आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी के जन्मदिन के अवसर पर शनिवार बस्तिन बाजार स्थित मां दुर्गा मंदिर के सामने में भाजपा नेता प्रदीप सिंह के नेतृत्व में राहगीरों के बीच शरबत वितरण किया गया। भीषण गर्मी में सैकड़ों लोगों ने शरबत पीकर राहत महसूस की।

‘जनसेवा से बड़ा कोई उत्सव नहीं’: प्रदीप सिंह
इस मौके पर भाजपा नेता प्रदीप सिंह ने कहा, “विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी जी हमेशा जनता की सेवा को प्राथमिकता देते हैं। उनके जन्मदिन पर हमने सोचा कि क्यों न राहगीरों की प्यास बुझाकर उन्हें सच्चा सम्मान दिया जाए। भाजपा के लिए सेवा ही संगठन है। गर्मी में परेशान लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही हमारा मकसद था।”

मां दुर्गा मंदिर बस्तिन बाजार में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दोपहर के समय राहगीरों, रिक्शा चालकों और मजदूरों को ठंडा शरबत पिलाया गया। लोगों ने इस पहल की सराहना की।
‘जनता के बीच, जनता के साथ’: भाजपा
भाजपा नेताओं का कहना है कि विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी के निर्देश पर आगे भी जनसेवा के ऐसे कार्यक्रम जारी रहेंगे। जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाने की परंपरा क्षेत्र में सकारात्मक संदेश दे रही है।














