ईसीएल में हाजिरी लगाकर गुंडागर्दी करने वालों को मध्य प्रदेश भेजो”—मंत्री से की मांग
पाण्डेश्वर । पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र में एक सभा के दौरान बीजेपी उम्मीदवार जितेंद्र तिवारी ने केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी को एक बंद लिफाफा दिया। उन्होंने कोयला क्षेत्र में फैली अराजकता का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा “ईसीएल में अटेंडेंस लगाकर सारा दिन घूमते रहते हैं। जो लोग टीएमसी के ऐसे गुंडे हैं, उनका एक लिस्ट मैं लिफाफे में बंद करके मंत्री जी के हाथों सौंप दिया।”
चुनाव में सख्ती की चेतावनी: “चुनाव के समय वो गुंडे यदि अपनी नौकरी नहीं करके गुंडागर्दी करेंगे, तो मंत्री जी आप उनको मध्य प्रदेश भेजने की व्यवस्था जरूर कर दीजिएगा। नौकरी करनी है तो काम करो, नहीं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहो।”
जितेंद्र तिवारी ने आरोप लगाया कि सरकारी नौकरी की आड़ में कुछ लोग इलाके में दहशत फैलाते हैं और चुनाव में माहौल बिगाड़ने की कोशिश करते हैं। उन्होंने मंत्री से ऐसे तत्वों पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा माँगा।












