Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

जसीडीह स्टेशन पर आरपीएफ की छापेमारी: अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार, आबकारी विभाग को सौंपा

जसीडीह, 14 जून 2026। 13 जून 2026 को आसनसोल मंडल के आरपीएफ सीआईबी यूनिट, जसीडीह और आरपीएफ जसीडीह पोस्ट की सतर्क टीम ने गहन जांच और निगरानी के दौरान जसीडीह रेलवे स्टेशन पर अवैध रूप से ले जाई जा रही शराब जब्त की।

मौके पर एक गिरफ्तार
कार्रवाई के दौरान मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी शराब तस्करी में शामिल होने की बात कबूल की। आरपीएफ टीम ने पूरी खेप बरामद कर ली।

आबकारी विभाग को सौंपा
अभियुक्त को जब्त शराब सहित अग्रिम कानूनी कार्रवाई और जांच के लिए संबंधित आबकारी विभाग को सुपुर्द कर दिया गया। आबकारी विभाग मामले की आगे जांच कर रहा है।

रेल परिसर में सतर्कता
रेल परिसर में अवैध गतिविधियों पर रोक और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में आरपीएफ की यह सतर्कता सराहनीय मानी जा रही है। वरि. मंडल सुरक्षा आयुक्त, आरपीएफ आसनसोल ने टीम को शाबाशी दी है।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *