Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

हटन रोड से इस्माइल मोड़ तक चला नगर निगम का बुलडोजर: सालों बाद अतिक्रमण मुक्त हुई सड़क, डर से खुद दुकानें हटाने लगे व्यापारी

आसनसोल, 15 जून 2026। आसनसोल नगर निगम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए हटन रोड से इस्माइल मोड़ तक सड़क के दोनों किनारों पर अवैध रूप से बनी दुकानों को तोड़ना शुरू कर दिया। सालों से लंबित अतिक्रमण हटाओ अभियान आखिरकार शुरू हो गया।

बुलडोजर देखते ही हटाया सामान
नगर निगम की घोषणा के बाद सुबह से ही माहौल गर्म था। जैसे ही बुलडोजर पहुंचा, बहुत सारे दुकानदारों ने कार्रवाई के डर से खुद ही अपनी दुकानें हटानी शुरू कर दीं। कई दुकानदार तो रातों-रात सामान समेटकर ले गए।

जीटी रोड से इस्माइल मोड तक नाकेबंदी
सोमवार सुबह से ही जीटी रोड की तरफ और इस्माइल मोड की तरफ से हटन रोड पर आवागमन को नियंत्रित कर दिया गया था। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर ने अवैध निर्माणों को जमींदोज करना शुरू किया।

कई बार टल चुकी थी कार्रवाई
हटन रोड को अतिक्रमण मुक्त करने की बात नगर निगम कई सालों से कह रहा था। हर बार घोषणा होती थी, लेकिन किसी न किसी वजह से कार्रवाई टल जाती थी। व्यापारियों के विरोध और राजनीतिक दबाव के चलते निगम बैकफुट पर आ जाता था। लेकिन इस बार प्रशासन सख्त दिखा।

अब नहीं रुकेगा अभियान’
नगर निगम सूत्रों के मुताबिक यह अभियान लगातार चलेगा। हटन रोड शहर का सबसे व्यस्त बाजार है जहां फुटपाथ और सड़क पर कब्जे के कारण रोज जाम लगता था। आम लोगों और वाहन चालकों को भारी परेशानी होती थी।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *