Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

कांग्रेस का हल्लाबोल: DM को सौंपा ज्ञापन, CM शुभेंदु अधिकारी पर साधा निशाना

आसनसोल, 18 जून 2026। कुल्टी ब्लॉक कांग्रेस*ने गुरुवार को संगठन अध्यक्ष सुकांतो दास के नेतृत्व में जिला अधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया और DM को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार की नीतियों और स्थानीय नागरिक समस्याओं को लेकर नारेबाजी की।

‘सत्ता बदली, हालात नहीं’ – सुकांतो दास
कांग्रेस अध्यक्ष सुकांतो दास ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद भी जमीनी हालात नहीं बदले हैं। CM के विरोधाभासी बयानों और ‘अन्नपूर्णा भंडार योजना’ के नियमों में बार-बार बदलाव से जनता में भ्रम फैल रहा है।

‘पानी के लिए तरस रहे लोग, रोड पर मंडरा रहा खतरा’
सुकांतो दास ने कुल्टी की बदहाली का मुद्दा उठाते हुए कहा कि उनके शासनकाल में शुरू हुआ वाटर प्रोजेक्ट, TMC के बाद अब भाजपा सरकार आने पर भी अधूरा पड़ा है। लोग पानी के लिए तरस रहे हैं।

डिसेरगढ़ रोड की कछुआ गति से निर्माण पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि भारी वाहनों के परिचालन से स्कूली बच्चों पर हर वक्त खतरा मंडरा रहा है।

4 बड़ी मांगें रखीं कांग्रेस ने
DM को सौंपे ज्ञापन में कांग्रेस ने 4 प्रमुख मांगें रखीं:
1. विकास के नाम पर तोड़े गए मकानों-दुकानों* के बदले PM आवास योजना के तहत मुआवजा दिया जाए।
2. वार्डों से गायब रहने वाले TMC पार्षदों की जवाबदेही तय की जाए।
3. चुनाव से पहले मतदाता सूची से काटे गए योग्य नागरिकों के नाम जल्द जोड़े जाएं।
4. लंबित वाटर प्रोजेक्ट और डिसेरगढ़ रोड का निर्माण तुरंत पूरा किया जाए।

कांग्रेस ने चेतावनी दी कि अगर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *