Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

‘केजरीवाल-राहुल बेल पर हैं, फिर भी देश विरोधी बयानबाजी’: आसनसोल के व्यवसायी सुरेन जालान का हमला

आसनसोल, 18 जून 2026। आसनसोल के विशिष्ट व्यवसायी सुरेन जालान ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। NEET परीक्षार्थियों को लेकर दिए गए हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए जालान ने कहा कि दोनों नेता देश के उच्च न्यायालय से बेल पर मिली जमानत पर लोकतंत्र का मजा ले रहे हैं।

22 लाख छात्रों को संशय में डाला’
सुरेन जालान ने कहा, “उससे भी विस्फोटक आज जो बयान दिया गया NEET परीक्षार्थियों के लिए, उनके मानसिक संतुलन पर देश विरोधी राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए 22,05,035 छात्रों को संशय में डाल दिया गया।”

उन्होंने आरोप लगाया कि बयान में कहा गया कि ‘सत्ताधारी सरकार NEET की परीक्षा नहीं करवा रही है। उनके पेपर को लीक कराकर उनके पैसों से विरोधियों के MLA, MP को खरीदा जा रहा है।’ जालान ने इसे बहुत ही दुर्भाग्यजनक बयान बताया।

TMC सरकार से सबक लें’
व्यवसायी सुरेन जालान ने नसीहत देते हुए कहा, “कम से कम आप TMC की सरकार से सबक लें, जो सत्ता में अब नहीं है। जनता सब कुछ जानती है, न्याय एवं अन्याय छिप नहीं सकता।”

‘IIT खड़गपुर से दोबारा पढ़ें राजनीति’
केजरीवाल और राहुल गांधी को सलाह देते हुए जालान ने कहा, “केजरीवाल एवं राहुल गांधी, जनता आपको फिलहाल नकार चुकी है। आप पुनः देशहित के लिए केजरीवाल जी IIT खड़गपुर से एवं राहुल जी आप भारत के किसी अच्छे विश्वविद्यालय या संस्थान से पुनः राजनीति का ज्ञान लें।”

उन्होंने आगे कहा, “वैसे भी आप लोगों की उम्र ज्यादा नहीं हुई है। प्ले स्कूल से भी शुरुआत करेंगे तो 2045 तक भारत की जनता आपको मौका देगी सरकार बनाने का।”

सुरेन जालान ने कहा कि छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बयानों से बचना चाहिए और रचनात्मक राजनीति करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *