Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

ऑपरेशन सतर्क के तहत अवैध शराब के साथ 1 व्यक्ति गिरफ्तार

आसनसोल । पूर्व रेलवे, आसनसोल मंडल के आरपीएफ द्वारा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे ऑपरेशन सतर्क के अंतर्गत आज 19.06.2026 को आरपीएफ वेस्ट पोस्ट की टीम द्वारा विशेष जांच के दौरान अवैध शराब बरामद की गई। इस कार्रवाई में अवैध शराब जब्त की गई तथा अवैध परिवहन में संलिप्त 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति को अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु संबंधित आबकारी विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है। रेल यात्रियों की सुरक्षा एवं रेल परिसर में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु आरपीएफ, आसनसोल मंडल द्वारा इस प्रकार की जांच एवं अभियान निरंतर जारी रहेंगे। यात्रियों से अनुरोध है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना रेल मदद हेल्पलाइन 139 पर दें।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *