Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल में फिर गुलजार हुआ गोल्डी ढाबा: नए अंदाज में शुरुआत, छात्रों के लिए कैफे और फ्री कैरम बोर्ड का तोहफा

आसनसोल, 19 जून 2026। खाने के पीछे कितने भी पैसे खर्च कर लो, मजा तभी आता है जब खाना बढ़िया हो – इसी कहावत को सच करते हुए आसनसोल के जुबली मोड़ के समीप गोल्डी फैमिली ढाबा का नए सिरे से भव्य उद्घाटन किया गया। लंबे समय से बंद पड़े इस ढाबे के दोबारा खुलने से शहर के लोगों में खुशी की लहर है।

उद्घाटन में जुटे गणमान्य लोग
उद्घाटन समारोह में शहर के कई बुद्धिजीवी और गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने गोल्डी फैमिली ढाबे के स्वाद और नए लुक की खूब तारीफ की। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां का खाना बेहद स्वादिष्ट है और दोबारा खुलने से वे काफी उत्साहित हैं।

छात्रों के लिए खास इंतजाम
ढाबे को नए सिरे से शुरू करने वाले विप्लव बैरागी ने बताया कि जल्द ही यहां एक कैफे भी शुरू होगा। ढाबे से थोड़ी ही दूरी पर स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र-छात्राएं यहां आकर मनोरंजन कर सकेंगे। साथ ही 24 घंटे फ्री में कैरम बोर्ड खेलने की व्यवस्था भी की गई है। विप्लव ने कहा कि हर कोई यहां आकर इसका आनंद ले सकता है।

मिलेंगे धमाकेदार ऑफर
विप्लव बैरागी ने जानकारी दी कि जल्द ही विद्यार्थियों और शहर के लोगों के लिए तरह-तरह के ऑफर भी लॉन्च किए जाएंगे। गुणवत्ता और स्वाद के साथ किफायती दाम इस ढाबे की पहचान होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *