दयानंद विद्यालय, आसनसोल में पश्चिम बंग दिवस का भव्य आयोजन
आसनसोल। आज दयानंद विद्यालय, आसनसोल में पश्चिम बंग दिवस बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक नारायण पासवान सहित रवि कुमार, सीजू नारायण, उदय कुमार सिंह, दिलीप नारायण, विश्व मिश्रा, सुशील कुमार, अंकित कुमार तथा अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन दिवस कुमार पाठक ने किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साथ ही विद्यालय के स्काउट दल द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित सभी लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक नारायण पासवान ने पश्चिम बंग दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को राज्य की समृद्ध संस्कृति, गौरवशाली इतिहास तथा उत्कृष्ट परंपराओं से अवगत कराया। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग एवं समर्पित रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन किया गया। पश्चिम बंग दिवस के इस आयोजन ने विद्यार्थियों में राज्य के प्रति गौरव एवं सांस्कृतिक जागरूकता की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया।














