Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

‘उत्तर हावड़ा बना रणक्षेत्र: रवि किशन के रोड शो में तृणमूल-भाजपा कार्यकर्ता भिड़े, ‘जय श्री राम’ बनाम ‘जय बांग्ला’ पर पत्थराव-लाठीचार्ज’

हावड़ा । दूसरे चरण के मतदान से पहले चुनाव प्रचार को लेकर उत्तर हावड़ा रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। भाजपा प्रत्याशी उमेश राय के समर्थन में आयोजित अभिनेता व सांसद रवि किशन के रोड शो के दौरान तृणमूल कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर संघर्ष हुआ।

‘जय श्री राम’ और ‘जय बांग्ला’ पर बवाल
घटना लिलुआ के ‘बी रोड’bइलाके की है। रोड शो के दौरान दोनों पक्षों में ‘जय श्री राम’ और ‘जय बांग्ला’ के नारों को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते विवाद हाथापाई और पथराव में बदल गया।

एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप
तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा समर्थकों ने उनके पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की। वहीं भाजपा ने दावा किया कि उनके कार्यकर्ताओं पर हमला कर झंडे फाड़े गए।

पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज
स्थिति अनियंत्रित होते देख पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाला। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया गया। फिलहाल इलाके में तनाव व्याप्त है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

नेताओं की बयानबाजी तेज
सांसद रवि किशन ने इसे “तृणमूल की संस्कृति” बताया। वहीं तृणमूल प्रत्याशी गौतम चौधरी ने भाजपा पर “बाहरी लोगों को लाकर अशांति फैलाने” का आरोप लगाया।

29 अप्रैल को दूसरे चरण की वोटिंग से ठीक पहले हुई इस घटना से हावड़ा का सियासी पारा चढ़ गया है। चुनाव आयोग ने इलाके में कड़ी निगरानी के निर्देश दिए हैं।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *