“बच्चों का सरप्राइज़ बना घर जन्नत”: फादर्स डे पर भावुक हुए चेंबर सचिव शंभूनाथ झा
आसनसोल, 21 जून 2026। आसनसोल के विशिष्ट समाजसेवी और आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंभूनाथ झा ने फादर्स डे पर अपनी भावनाएं साझा करते हुए कहा कि बच्चों का सरप्राइज़ आना घर को जन्नत बना देता है।
सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में शंभूनाथ झा ने लिखा, “सोचता हूं बच्चों को क्या दूं लेकिन अब तो मुझे ही लेना पड़ता है। पिछले जन्म में जरूर ही मुझसे कोई अच्छा काम भगवान ने कराया होगा। भगवान का आशीर्वाद बनी रहे।”
उन्होंने आगे कहा कि आज फादर्स डे में वे बच्चों को दुनिया का सारा प्यार देना चाहते हैं। उनकी यह भावुक पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई और लोगों ने खूब पसंद की।
शंभूनाथ झा शहर के व्यापारिक और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। फादर्स डे पर उनका यह संदेश कई पिताओं के दिल को छू गया।














