ICMAI आसनसोल चैप्टर ने मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: विवेकानंद हॉल में “सामंजस्य एवं शांति के लिए योग” का संदेश
आसनसोल, 21 जून 2026। द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) के आसनसोल चैप्टर द्वारा रविवार को 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन CMA भवन, राज पाड़ा, बुधा स्थित विवेकानंद हॉल में किया गया। मौके पर EIRC कोलकाता के चेयरपर्सन CMA आरती गांगुली मुख्य रूप से उपस्थित थी।
इस वर्ष की थीम “सामंजस्य एवं शांति के लिए योग” पर आधारित कार्यक्रम में चैप्टर के सदस्यों, छात्रों और CMA प्रोफेशनल्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में सभी ने विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का अभ्यास किया।
ICMAI आसनसोल चैप्टर के पदाधिकारियों ने कहा कि “Behind Every Successful Business Decision, there is always a CMA” के मंत्र के साथ हम शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को भी समान महत्व देते हैं। योग से तनाव मुक्ति और एकाग्रता बढ़ती है, जो प्रोफेशनल लाइफ में बेहद जरूरी है।
कार्यक्रम के अंत में सभी को नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने का संदेश दिया गया। मौके पर योग शिक्षक सुनील ठाकुर और मधुमिता कोरा ने सभी को योग बहुत ही अच्छे तरीका से कराया।














