आसनसोल निगम में रिव्यू मीटिंग: कमिश्नर सुमन सौरभ मोहंती ने दिए सख्त निर्देश, लापरवाही बर्दाश्त नहीं
आसनसोल, 21 जून 2026। आसनसोल नगर निगम के कमिश्नर सुमन सौरभ मोहंती ने रविवार को निगम मुख्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में शहर की नागरिक सेवाओं और प्रशासनिक कामकाज को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया।
इन मुद्दों पर रहा फोकस
बैठक में आयुष्मान भारत वेरिफिकेशन में तेजी लाने, संपत्ति प्रबंधन में सुधार, राजस्व संग्रह बढ़ाने, नागरिक सेवाओं को मजबूत करने और शहर में बेहतर साफ-सफाई सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। कमिश्नर ने सभी विभागों के कामकाज की समीक्षा कर लंबित कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
“समय पर काम पूरा करें, लापरवाही नहीं चलेगी”
कमिश्नर सुमन सौरभ मोहंती ने अधिकारियों को सभी सौंपे गए कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि काम में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निगम प्रशासन का मकसद शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं देना है।














