Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

समाजवादियों का एकीकरण राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी बनाना वर्तमान गणतंत्र की मांग है – नंद बिहारी यादव

आसनसोल । आसनसोल-शिलपांचाल के जाने माने वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजवादी नेता राजद राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नंद बिहारी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देश भर के समस्त समाजवादी राजनीतिक विचारधारा वाली बड़ी और छोटी राजनीतिक दल को फिर से देश में समाजवादी एकीकरण करने की पहल की है श्री यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देश की सबसे बड़ी समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश की माननीय उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष है उनसे एवं राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत सरकार के पूर्व रेल मंत्री एवं गरीब दलित पिछड़ों अल्पसंख्यको के मसीहा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय लालू प्रसाद यादव दोनों नेताओं से आग्रह किया है और अपना सुझाव दिया है कि देश की वर्तमान मांग है कि गणतंत्र भारत की रक्षा के लिए और संघ की राजनीतिक मुखौटा भाजपा भारत की केंद्र एवं देश की सत्ता का कब्जा कर पूंजीवादियों के हाथों सौंप दिया है उसे गणतंत्र भारत और लोकतंत्र की रक्षा तथा भारत के संविधान की संपूर्णता को बचाए रखने के लिए फिर से देश के सभी समाजवादी विचारधारा की राजनीतिक पार्टियों राजनीतिक विचारधारा के छोटे-छोटे संगठन को मिलकर फिर से एक राष्ट्रीय स्तर एक राजनीतिक पार्टी के स्वरूप में गठन करना अनिवार्य है यह समय और देश की मांग है क्योंकि भारतीय गणतंत्र की रक्षा समाजवाद के द्वारा है किया जा सकता है जब-जब समाजवाद कमजोर हुआ है तब तक तानाशाह और दक्षिण पंथ ताकतवर बना है और जब-जब समाजवादी संगठित हुए हैं तानाशाह को भारत से उसकी पूरी तरह से खत्म नष्ट किया गया है श्री यादव ने बताया कि वर्तमान समय में समय की गणतंत्र की मांग है कि समस्त देश की समाजवादी पार्टियों बड़ी पार्टी हो या छोटी पार्टी हो सबको मिलकर एक समाजवादी एकता सम्मेलन होना चाहिए और और एक नई पार्टी का गठन करके राष्ट्रीय स्तर पर समाजवादी विचारधारा का नया दल का स्वरूप दिया जाए तथा एक पार्टी को बनाया जाए ताकि गणतंत्र भारत की रक्षा किया जा सके उन्होंने कहा कि 2014 से नरेंद्र मोदी सत्ता में आने के बाद देश की समस्त छोटी-छोटी राजनीतिक क्षेत्रीय पार्टियों का खात्मा कर रहा है और पूरे देश को पूंजीवाद में बदल रहा है उन्होंने कहा कि पूरे देश गुजराती कॉर्पोरेट के हाथ से सौंप दिया गया है और देश और पूंजीपतियों हाथों में शासन चला गया है उन्होंने यह भी कहा कि ईस्ट इंडिया कंपनी इस तरह हुकूमत चल रही थी आज अडानी कंपनी का पूरे भारत की सत्ता पर कब्जा है श्री यादव ने अडानी कंपनी और गुजराती कॉर्पोरेट से भारत को मुक्त करने के लिए समाजवाद की एकता पर बल दिया और उन्होंने कहा समाजवादियों को एक सूत्र में बांधने के लिए कि अगर जरूरत पड़ी तो वह पत्र भी लिखेंगे और व्यक्तिगत रूप से लखनऊ जाकर माननीय अखिलेश यादव की जो सपा प्रमुख से मिलेंगे और अपना विचार प्रस्ताव रखेंगे और अपने राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय लालू प्रसाद यादव जी से भी यह प्रस्ताव रखेंगे देश की सभी समाजवादियों को मिलाकर एक राष्ट्रीय स्तर का पार्टी का गठन किया जाए तभी भाजपा को इस देश से खत्म किया जा सकता है।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *