Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

बजट पर SBFCI महासचिव जगदीश बागड़ी की मुहर, बोले- अंडाल-डानकुनी फ्रेट कॉरिडोर और इंडस्ट्रियल इंसेंटिव से व्यापार को मिलेगी नई रफ्तार

आसनसोल।   SBFCI के महासचिव जगदीश बागड़ी ने पश्चिम बंगाल सरकार के बजट का पूर्ण रूप से समर्थन किया है। उन्होंने बजट को उद्योग और व्यापार के लिए बेहद सकारात्मक बताया।

जगदीश बागड़ी ने विशेष रूप से अंडाल-डानकुनी के बीच प्रस्तावित फ्रेट कॉरिडोर का स्वागत किया। उन्होंने कहा, “यह फ्रेट कॉरिडोर पूर्वी भारत के लॉजिस्टिक्स नेटवर्क की रीढ़ साबित होगा। इससे माल ढुलाई की लागत घटेगी और समय की बचत होगी, जिसका सीधा फायदा स्थानीय उद्योगों को मिलेगा।”

इसके अलावा, उन्होंने बजट में इंडस्ट्रियल इंसेंटिव को फिर से शुरू करने के फैसले की भी सराहना की। बागड़ी के अनुसार, “इंडस्ट्रियल इंसेंटिव दोबारा शुरू होने से व्यापार के हर पहलू में विस्तार होगा। नए निवेश आएंगे, MSME सेक्टर को मजबूती मिलेगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।”

SBFCI ने उम्मीद जताई कि इन कदमों से आसनसोल-दुर्गापुर औद्योगिक क्षेत्र सहित पूरे पश्चिम बंगाल में आर्थिक गतिविधियों को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *