बजट संतुलित, राज्य को मिलेगा केंद्र की योजनाओं का पूरा लाभ: पवन गुटगुटिया
आसनसोल । पश्चिम बर्धमान डिस्ट्रिक्ट चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष पवन गुटगुटिया ने बजट का स्वागत करते हुए इसे सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर बनाया गया बजट बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का पूरा फायदा पश्चिम बंगाल को मिलेगा।
उन्होंने कहा, “बजट में उद्योग, इंफ्रास्ट्रक्चर और लॉजिस्टिक्स पर खास फोकस है। अंडाल-डानकुनी फ्रेट कॉरिडोर और इंडस्ट्रियल इंसेंटिव दोबारा शुरू होने से इस क्षेत्र में निवेश और रोजगार दोनों बढ़ेंगे।”
लंबित मांगों पर बोले:
उन्होंने बताया कि अभी भी जिले की दो पुरानी मांगों पर घोषणा बाकी है — दामोदर नदी पर रोड ब्रिज और बर्नपुर एयरपोर्ट। “ये दोनों प्रोजेक्ट इस औद्योगिक क्षेत्र की लाइफलाइन हैं। उम्मीद है सरकार जल्द इस पर सकारात्मक फैसला लेगी,”
मेट्रो प्रोजेक्ट पर उम्मीद:
पवन गुटगुटिया ने आसनसोल-दुर्गापुर मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर भी आशा जताई। “मेट्रो का सपना पूरा होता है तो पूरे जिले की कनेक्टिविटी और रियल एस्टेट सेक्टर को नई दिशा मिलेगी। यह हजारों लोगों के लिए रोजाना की यात्रा आसान बना देगा।”
चैंबर ने सरकार से आग्रह किया कि बजट के प्रावधानों को जमीन पर तेजी से उतारा जाए ताकि आसनसोल-दुर्गापुर औद्योगिक क्षेत्र को इसका जल्द लाभ मिल सके।














