Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

“धोती-गंजी हमारी सनातनी पहचान, तिरुपति की सुरक्षा व्यवस्था अब अयोध्या में: सुरेन जालान”

आसनसोल । आसनसोल के विशिष्ट व्यवसायी सुरेन जालान ने श्रीराम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा: वाह रे संयोग! अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर के खजाने की रखवाली के लिए श्रीतिरुपति बालाजी के खजाने की सुरक्षा प्रणाली के नियम को लागू किया जा रहा है। इसे कहते हैं राम भक्त हनुमान।
सूट वालों की अपेक्षा धोती वालों पर ज्यादा विश्वास। राम मंदिर के खजाने की रखवाली करने वाले पैंट-शर्ट में थे, जबकि तिरुपति बालाजी में दशकों से यहां धोती-गंजी वालों की पोशाक में ही खजाने को सुरक्षित रखा जाता है। धोती और गंजी हमारी सनातनी पहचान है, ईमानदारी का प्रतीक है।
पैंट-शर्ट वाले मोबाइल रखने वाले अयोध्या राम मंदिर में SIT के निशाने पर हैं। धोती-गंजी वाले बिना मोबाइल के खजाने को गिनने वालों के द्वारा अब तक न किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी हुई है और न ही कर सकते हैं।
यह है दक्षिण और उत्तर का मिलन। राम जी उत्तर में हैं और हनुमान जी दक्षिण में। जब-जब राम जी पर विपदा आई तब-तब दक्षिण के सुग्रीव, जामवंत एवं विभीषण जी ने राम जी का साथ दिया। हमारा सनातन महान, हमारी प्राचीन सभ्यता महान।
आशा करता हूं दक्षिण की विधि व्यवस्था, तिरुपति बालाजी जैसी सख्त निगरानी राम मंदिर में भी हमें भविष्य में देखने को मिलेगी।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *