Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

“आसनसोल: GT रोड कुमारपुर ब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, दूसरा इलाजरत कुमारपुर में तनाव”

आसनसोल, 27 जून 2026। आसनसोल के GT रोड कुमारपुर ब्रिज पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। जानकारी के अनुसार हादसे में एक डिलीवरी युवक की मौत हो गई जबकि मोटरसाइकिल पर सवार युवक गंभीरत रूप में घायल हो गया, जिसको इलाज अस्पताल में चल रही है। इसे लेकर स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने पथावरोध करके जमकर हंगामा किया।

घटना के बाद हंगामा:
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के कारण इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। मौके पर पुलिस पहुंच गई है और स्थिति को काबू में लाने की कोशिश कर रही है।

पुलिस मौके पर:
फिलहाल पुलिस जांच कर रही है और यातायात को सुचारू करने का प्रयास कर रही है। हादसे के कारण GT रोड पर कुछ देर के लिए जाम भी लग गया था।
इलाके में पुलिस बल तैनात है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *