न्यू वेज कोड तुरंत लागू हो: बर्नपुर ठीकेदार मजदूर संघ का ऑफिस के सामने जोरदार धरना
बर्नपुर। सेल-आईएसपी के ठेका श्रमिकों ने वेतन संहिता लागू करने की मांग को लेकर बर्नपुर ठीकेदार मजदूर संघ – BMS के नेतृत्व में उप मुख्य श्रम आयुक्त कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया।
2000+ श्रमिकों के हस्ताक्षर सौंपे गए:
धरने में सेल-आईएसपी के विभिन्न विभागों के सैकड़ों ठेका मजदूर शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान संघ ने पूरे प्लांट में चलाए गए व्यापक हस्ताक्षर अभियान की कॉपी भी http://Dy.CLC कार्यालय में जमा की। इस अभियान में 2000 से ज्यादा ठेका श्रमिकों ने न्यू वेज कोड तुरंत लागू करने के समर्थन में हस्ताक्षर किए।
CLC को सौंपा मांगपत्र:
यूनियन प्रतिनिधियों ने उप मुख्य श्रम आयुक्त श्री एस.सी. साहू से मुलाकात कर ठेका श्रमिकों की समस्याएं और न्यू वेज कोड लागू करने की जरूरत विस्तार से रखी। BMS नेताओं ने कहा कि पिछली बार फ्लाईओवर गेट पर हजारों श्रमिकों ने प्रदर्शन कर इस मांग को उठाया था, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठा।
CLC ने दिया आश्वासन:
श्री साहू ने मांग की गंभीरता को समझते हुए आश्वासन दिया कि जल्द ही सेल-आईएसपी प्रबंधन और सरकार के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर इस पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
बड़ी संख्या में नेता-मजदूर मौजूद:
धरने में BMS अध्यक्ष महेश बनर्जी, महासचिव संजीत प्रसाद, BIKS अध्यक्ष अजय सिंह, जिला अध्यक्ष विजय कुमार, श्रीकांत साह, अमित सिंह, संतोष झा, प्रभात कुमार, रवि रजक, मिथलेश सिंह सहित सैकड़ों ठेका श्रमिक उपस्थित रहे।
BMS ने चेतावनी दी कि अगर जल्द न्यू वेज कोड लागू नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।














