Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

“डॉक्टर दिवस पर कुल्टी में मेधा और मानवता का जश्न, 12 टॉपर और 5 चिकित्सक हुए सम्मानित”

कुल्टी, 1 जुलाई 2026। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर कुल्टी न्यू रोड की सामाजिक संस्था ‘श्रद्धांजलि सोशल वेलफेयर एक्टिविटी’ ने शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र के नायकों को एक मंच पर लाकर सम्मानित किया।

डॉ. बीसी रॉय को श्रद्धांजलि से हुई शुरुआत:
समारोह की शुरुआत संस्था के चेयरमैन गोपीकृष्ण दत्ता ने महान चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. विधान चंद्र राय के चित्र पर माल्यार्पण कर की। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले लोगों को प्रोत्साहित करना रहा।

5 डॉक्टरों और 12 टॉपर्स को मिला सम्मान:
इस मौके पर नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. समीर राय, सेल ग्रोथ वर्क्स के डॉ. डी.एन. सिंह सहित कुल 5 चिकित्सकों को उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

साथ ही कुल्टी क्षेत्र के 6 स्कूलों से माध्यमिक और उच्च माध्यमिक परीक्षा में टॉप करने वाले 12 छात्र-छात्राओं को मोमेंटो और उपहार देकर सम्मानित किया गया।

गणमान्य लोग रहे मौजूद:
कार्यक्रम में कुल्टी मदद फाउंडेशन के संस्थापक रवि शंकर चौबे, कुल्टी ब्लॉक नागरिक कमेटी के अध्यक्ष गुरमीत सिंह, समाजसेवी इंद्राणी गुप्ता, किशोर कुमार फैन क्लब के अध्यक्ष समीर कुमार गुप्ता, शिक्षक राधेश्याम साहा, शिक्षक पूर्णेंदु मुखर्जी, समाजसेवी सुभ्रत घोष, हिंदू मिलन मंदिर के प्रतिनिधि समीर दास और समाजसेवी जयंत चौधरी मौजूद रहे।

गोपीकृष्ण दत्ता ने कहा कि श्रद्धांजलि संस्था आगे भी शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को सम्मानित कर समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देती रहेगी।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *