“आसनसोल बना फैशन का पावरहाउस: ‘गारमेंट एक्सपो 2026’ में उमड़ा कारोबारियों का सैलाब, मंत्री अग्निमित्रा पाल भी पंहुची
आसनसोल। फैशन और व्यापार का महाकुंभ ’11वां आसनसोल गारमेंट एक्सपो’ धूमधाम से संपन्न हुआ। बिष्णु मामा और नीलम ड्रेसेस द्वारा आयोजित इस मेगा एक्सपो को डायरेक्टर्स बिष्णु संतोरिया, विवेक संतोरिया और विकास संतोरिया ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया।
संतों-नेताओं की मौजूदगी से बढ़ी शोभा
एक्सपो का उद्घाटन श्री महामंडलेश्वर प्रकाशानंद महाराज जी के कर कमलों से हुआ। उनके आशीर्वाद से आयोजन को नई ऊर्जा मिली। इस मौके पर राज्य की नगर उन्नयन मंत्री अग्निमित्रा पाल विशेष रूप से उपस्थित रहीं। वही विशिष्ट समाजसेवी सह उद्योगपति महेंद्र शर्मा और भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं की भागीदारी ने इस एक्सपो को भव्य और यादगार बना दिया। सभी ने रिबन काटकर और स्टॉल देखकर आयोजकों की मेहनत की सराहना की।
देशभर से उमड़ा कारोबारियों का रेला
इस बार एक्सपो का स्केल और भी बड़ा रहा। देश के अलग-अलग राज्यों से 100 से ज्यादा स्टॉल लगाए गए। रेडीमेड गारमेंट्स, फैशन एक्सेसरीज, टेक्सटाइल मशीनरी और लेटेस्ट फैब्रिक की वैरायटी ने हर किसी को आकर्षित किया।
एक्सपो में 500 से ज्यादा कारोबारी, मैन्युफैक्चरर, डीलर और सप्लायर पहुंचे। तीनों डायरेक्टर्स बिश्नु, विवेक और विकास संतरिया पूरे समय मेहमानों के स्वागत और नेटवर्किंग में जुटे रहे। व्यापारियों के बीच नई डील, कोलैबोरेशन और ऑर्डर की झड़ी लग गई।

आसनसोल की पहचान को नई उड़ान
आयोजकों ने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी एक्सपो ने आसनसोल को टेक्सटाइल बिजनेस का बड़ा केंद्र साबित किया। स्थानीय युवाओं को रोजगार और व्यापार के नए मौके मिल रहे हैं। आने वाले सालों में इसे और बड़े स्तर पर ले जाने की तैयारी है।
कुल मिलाकर, विष्णु मामा और नीलम ड्रेसेस का 11वां गारमेंट एक्सपो व्यापार, फैशन और धार्मिक-सामाजिक संगम का शानदार उदाहरण बनकर उभरा। पश्चिम बर्दवान की इस्पात नगरी आसनसोल अब सिर्फ कोयले-लोहे से नहीं, फैशन से भी पहचानी जाएगी। शहर में आयोजित ‘गारमेंट एक्सपो 2026’ ने पहले ही दिन व्यापार और स्टाइल का ऐसा तड़का लगाया कि पूरा इलाका गुलजार हो गया।
राज्य की नगर उन्नयन मंत्री अग्निमित्रा पाल जैसे ही वे मंच पर पहुंचीं, आयोजकों ने गुलदस्ता देकर उनका सम्मान किया। हॉल तालियों से गूंज उठा। मंत्री ने स्टॉलों का निरीक्षण कर डिजाइनरों और उद्यमियों से बातचीत भी की।
रेडीमेड से लेकर मशीनरी तक, सब कुछ एक छत के नीचे
इस एक्सपो में देश के कोने-कोने से टेक्सटाइल जगत की नामी कंपनियां, मैन्युफैक्चर और सप्लायर जुटे हैं। रेडीमेड गारमेंट्स की नई रेंज, इको-फ्रेंडली फैब्रिक, स्मार्ट टेक्सटाइल मशीनें और डिजाइन टेक्नोलॉजी – हर स्टॉल पर कुछ नया दिख रहा है।
स्थानीय कारोबारियों के लिए यह एक्सपो गोल्डन चांस साबित हो रहा है। बड़े ब्रांड्स से डील, सप्लाई चेन और एक्सपोर्ट के रास्ते खुल रहे हैं।
लोगों की भीड़, रोजगार की उम्मीद
उद्घाटन के दिन से ही आम लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। फैशन लवर्स, स्टूडेंट्स और दुकानदार एक्सपो में डिजाइन देखकर उत्साहित नजर आए।
उद्योग विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह का आयोजन आसनसोल को पूर्वी भारत का अगला टेक्सटाइल हब बना सकता है। इससे न सिर्फ व्यापार बढ़ेगा, बल्कि युवाओं के लिए डिजाइनिंग, प्रोडक्शन और मार्केटिंग में हजारों नौकरियों के दरवाजे खुलेंगे।
गारमेंट एक्सपो 2026 ने साबित कर दिया कि आसनसोल अब सिर्फ इंडस्ट्री का शहर नहीं, स्टाइल और बिजनेस का नया डेस्टिनेशन बनने को तैयार है।















