Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

7 जुलाई को आसनसोल में गूंजेगा तिरंगा, नाई समाज की एकजुटता का दिखेगा नजारा

आसनसोल । 7 जुलाई, मंगलवार को इस्पात नगरी आसनसोल तिरंगे के रंग में रंगी नजर आएगी। नंदवंशी चेतना मंच के स्थापना दिवस के मौके पर यहां “विशाल तिरंगा यात्रा” का आयोजन किया जाएगा।

कब-कहाँ से गुजरेगी यात्रा
पश्चिम बंगाल प्रभारी सचिता प्रमाणिक के नेतृत्व में निकलने वाली ये यात्रा सुबह 9 बजे सुकान्तो मैदान से शुरू होगी और दोपहर 12 बजे उषा ग्राम तक पहुंचेगी। तीन घंटे तक चलने वाली इस पदयात्रा में हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद है।

यात्रा का मकसद
आयोजकों के मुताबिक, इस यात्रा के जरिए पश्चिम बंगाल के नाई समाज को एक मंच पर लाकर उनके उत्थान, सम्मान और अधिकारों की मांग को बुलंद किया जाएगा। नंदवंशी चेतना मंच का नारा है – “हर कदम समाज के लिए, हर आवाज सम्मान के लिए, हर संघर्ष अधिकार के लिए”।

सभी वर्गों को निमंत्रण
मंच की ओर से समाज के सभी वर्गों से अपील की गई है कि वे जाति-धर्म से ऊपर उठकर इस यात्रा में शामिल हों। आयोजकों का कहना है कि 7 जुलाई को आसनसोल में दिखने वाली एकता न सिर्फ नाई समाज, बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणा बनेगी।

अब देखना होगा कि 7 जुलाई को सुकान्तो मैदान से उषा ग्राम तक का ये रास्ता कितने लोगों के कदमों से गूंजता है।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *