Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

“बर्नपुर की धरोहर ढहाई गई: प्राचीन सिनेमा हॉल बुलडोजर से ध्वस्त, स्थानीय लोगों ने जताया विरोध”

बर्नपुर।  सेल आईएसपी की जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ चल रहे अभियान में आज एक और ऐतिहासिक इमारत मिट्टी में मिल गई। पिछले कई दिनों से सेल आईएसपी अपनी जमीन पर बने पार्टी ऑफिस, क्लब और अन्य भवनों को बुलडोजर से तोड़ रही है।

इसी कड़ी में आज बर्नपुर का बेहद पुराना सिनेमा हॉल भी जमींदोज कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, यह सिनेमा हॉल भी सेल आईएसपी की जमीन पर बना हुआ था, जिसके चलते प्रशासन ने इसे ध्वस्त करने का फैसला लिया।

स्थानीय लोगों में नाराजगी
सिनेमा हॉल टूटने की खबर से इलाके के लोग दुखी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस प्राचीन इमारत को इस तरह तोड़ना उचित नहीं था। उनका मानना है कि अगर जमीन सेल की थी तो भी इस हॉल को बचाया जा सकता था।

लोगों ने सुझाव दिया कि इसे ध्वस्त करने की बजाय सामुदायिक हॉल या जनहित के किसी काम में इस्तेमाल किया जाना चाहिए था। दशकों पुरानी यह इमारत बर्नपुर की पहचान और यादों से जुड़ी थी।

सेल आईएसपी के अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत अब तक कई भवन गिराए जा चुके हैं और यह सिलसिला जारी है।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *