Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

पत्रकार बनकर पुलिस को धमकाने की कोशिश पड़ी भारी, हेलमेट चेकिंग में युवक के पास से मिला नशीला पदार्थ, आसनसोल में गिरफ्तार

आसनसोल। आसनसोल में सोमवार को हेलमेट और वाहन जांच के दौरान एक नाटकीय घटना सामने आई। खुद को पत्रकार बताकर पुलिस पर रौब झाड़ने की कोशिश करने वाले एक युवक को पुलिस ने नशीले पदार्थ रखने के आरोप में मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

“मैं पत्रकार हूं” कहकर बनाया दबाव
आसनसोल दक्षिण थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर नियमित चेकिंग अभियान चल रहा था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रागनिया पाड़ा निवासी शुभम ठाकुर को रुकने का इशारा कर कागजात दिखाने को कहा गया। आरोप है कि युवक ने तुरंत खुद को पत्रकार बताकर पुलिसकर्मियों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, उसने धमकी भरे लहजे में कहा कि वह उनकी वर्दी उतरवा देगा।

तलाशी में निकला ‘चमकदार सच’
पुलिस ने किसी भी दबाव में न आते हुए नियम के अनुसार वाहन और युवक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से गांजा और अन्य नशीले पदार्थ बरामद होने का आरोप है।

मौके से गिरफ्तारी, केस दर्ज
नशीला पदार्थ मिलने के बाद पुलिस ने देर नहीं की और शुभम ठाकुर को जीटी रोड से ही हिरासत में ले लिया। उसे आसनसोल दक्षिण थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ को जब्त कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि चेकिंग अभियान में कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। वर्दी का सम्मान करना और नियम मानना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed