Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

“ओसी प्रीतम पाल की पहली पारी में धमाका: ग्राहक बनकर सोने की नथ लेकर भागे चोर को मिनटों में दबोचा, अंडाल पुलिस की मुस्तैदी से व्यापारी गदगद”

अंडाल।  कार्यभार संभालते ही अंडाल थाने के नए प्रभारी ओसी प्रीतम पाल ने अपनी काबिलियत का सबूत दे दिया। पुलिस की फुर्ती और स्थानीय लोगों के सहयोग से दिनदहाड़े सोने की दुकान में हुई चोरी की कोशिश नाकाम कर दी गई और आरोपी को चोरी के कुछ ही मिनट बाद रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

नथ लेकर भागा, पर बच न सका
घटना सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे उखड़ा-अंडाल रोड स्थित कुंडू मार्केट की है। यहां की एक सोने की दुकान में एक युवक ग्राहक बनकर पहुंचा और दुकानदार श्रीकांत पाल से नाक की सोने की नथ दिखाने को कहा। जैसे ही श्रीकांत बाबू ने नथ उसके हाथ में रखी, युवक उसे लेकर तेजी से भाग निकला।

शोर सुनते ही आसपास के दुकानदार और राहगीर दौड़ पड़े और चोर का पीछा शुरू कर दिया।

पुलिस पहुंची बिजली की रफ्तार से
इसी बीच थाने को सूचना मिली। नए ओसी प्रीतम पाल अपनी टीम के साथ पलक झपकते ही मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बिना देर किए इलाके की घेराबंदी कर दी। स्थानीय लोगों की मदद से पास की झाड़ियों में छिपे आरोपी को धर दबोचा गया। तलाशी में उसके पास से चोरी की गई सोने की नथ बरामद हो गई।

व्यापारियों में खुशी की लहर
पुलिस आरोपी को थाने ले आई है और उसकी पहचान व आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। पुलिस की इस तत्परता से अंडाल के व्यापारी वर्ग काफी राहत में हैं। दुकानदारों का कहना है कि नए ओसी के आने से इलाके में सुरक्षा का एहसास बढ़ा है।

ओसी प्रीतम पाल ने कहा कि अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा और अंडाल में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस 24×7 मुस्तैद रहेगी।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed