Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

“सड़क सुरक्षा के नाम पर सड़क पर ही जाम: बर्नपुर में भाजपा के हेलमेट वितरण कार्यक्रम पर उठे सवाल”

ट्रैफिक रोककर किया गया वितरण, डुप्लीकेट हेलमेट और ‘चहेतों’ को देने के लगे आरोप

बर्नपुर ।  सड़क सुरक्षा का संदेश देने निकले भाजपा माइनॉरिटी सेल का एक कार्यक्रम खुद ही विवादों में फंस गया। बर्नपुर के चित्रा सिनेमा हॉल के सामने आयोजित हेलमेट वितरण कार्यक्रम के कारण इलाके में घंटों लंबा जाम लग गया।

आरोप है कि ट्रैफिक नियमों को ताक पर रखकर सड़क पर ही स्टॉल लगाकर हेलमेट बांटे गए। इससे आम लोगों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

जाम के बीच बंटे हेलमेट

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार्यक्रम के दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। कई लोगों का कहना है कि बिना हेलमेट वाले असली बाइक सवारों को रोकने के बजाय आयोजकों ने अपने जान-पहचान वाले लोगों और समर्थकों को बुलाकर हेलमेट बांटे।

स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा, “सड़क सुरक्षा का प्रचार करने के लिए ही अगर आप सड़क जाम कर देंगे, तो फिर फायदा क्या?”

हेलमेट की गुणवत्ता पर भी उठे सवाल

कुछ लोगों ने वितरित किए गए हेलमेट की क्वालिटी पर भी सवाल खड़े किए। उनका आरोप है कि जो हेलमेट बांटे गए वो बाजार में मिलने वाले नकली और हल्के हेलमेट जैसे लग रहे थे। हालांकि इस दावे की पुष्टि किसी सरकारी एजेंसी ने नहीं की है।

पुलिस पर उठी उंगली

इस पूरे घटनाक्रम के बाद हीरापुर ट्रैफिक गार्ड के प्रभारी अमिरुल रहमान खान की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का पूछना है कि सड़क पर इस तरह का कार्यक्रम बिना अनुमति के कैसे हुआ।

फिलहाल कार्यक्रम के आयोजकों या पुलिस प्रशासन की तरफ से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *