Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

सरायगढ़–देवघर दैनिक विशेष मेमू ट्रेन सेवाओं का परिचालन जारी रहेगा

आसनसोल, 10 जुलाई 2026। यात्रियों की सुविधा के लिए 05573/05574 सरायगढ़–देवघर–सरायगढ़ दैनिक विशेष मेमू ट्रेन का परिचालन, जो पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15.07.2026 तक निर्धारित था, अब 16.07.2026 से 31.08.2026 तक प्रतिदिन जारी रहेगा। यह ट्रेन अपने वर्तमान समय-सारिणी, ठहराव, मार्ग तथा 12-कोच मेमू रेक संरचना के साथ संचालित होगी।

विस्तारित अवधि के दौरान 16.07.2026 से 27.07.2026 तक यह ट्रेन एक्स्ट्रा रश स्पेशल के रूप में तथा 28.07.2026 से 31.08.2026 तक श्रावणी मेला स्पेशल के रूप में संचालित की जाएगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि वे उपर्युक्त व्यवस्था की जानकारी रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *