Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

16 घंटे के नोटिस पर गरीब हॉकरों की दुकानें तोड़ने का आदेश वापस, DM से बातचीत के बाद 24 जुलाई तक मिली राहत

मूसलाधार बारिश के बीच चला बुलडोजर, विरोध के बाद प्रशासन ने दिया समय

आसनसोल, 10 जुलाई 2026। सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश के बीच प्रशासन द्वारा सिर्फ 16 घंटे का नोटिस देकर गरीब हॉकरों की दुकाने बुलडोजर से तोड़ने के फैसले का कड़ा विरोध हुआ। शुक्रवार की सुबह निगम का बुलडोजर राहा लेन पहुंचा और अवैध दुकानों को तोड़ने शुरू किया। इसे लेकर दुकानदारों में हाहाकार मच गई। दुकानदारों को समय तक नहीं दिया गया। दुकानदारों का काफी नुकसान भी हुआ। इसी बीच कांग्रेस और माकपा नेता मौके पर पहुंचे। कांग्रेस प्रदेश कमेटी सचिव प्रसेनजीत पोईटंडी ने कहा कि रात 11 बजे नोटिस दिया गया और सुबह बुलडोजर भेज कर मूसलाधार बारिश में दुकानों को तोड़ा गया। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान कही कोई इलेक्ट्रिक तार में किसी प्रकार की कोई अनहोनी घटना होने पर कौन दायित्व लेगा। उन्होंने डीएम से बात किया और तोड़ फोड़ पर रोक लगाने की मांग किया।
स्थानीय लोगों और हॉकर संगठनों के विरोध के बाद मामला DM साहब तक पहुंचा। DM से बातचीत के बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई पर रोक लगा दी है।
अब हॉकरों को अपनी दुकानें और सामान हटाने के लिए 24 जुलाई तक का समय दिया गया है।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था और इतने कम समय में बारिश के मौसम में दुकानें तोड़ना गरीबों के साथ अन्याय है।
फिलहाल 24 जुलाई तक हॉकरों को राहत मिली है। प्रशासन ने कहा है कि तय तारीख तक अतिक्रमण नहीं हटाने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *