Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

कोलकाता से कानपुर सेंट्रल एवं आगरा कैंट के लिए विशेष ट्रेनों का परिचालन

आसनसोल, 19 जुलाई 2026। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कोलकाता–कानपुर सेंट्रल तथा कोलकाता–आगरा कैंट के बीच दो जोड़ी विशेष ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है।

04157 कानपुर सेंट्रल–कोलकाता विशेष ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को 21.07.2026 से 29.09.2026 तक (कुल 13 फेरे) कानपुर सेंट्रल से 08:00 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 04:05 बजे कोलकाता पहुँचेगी।

वापसी दिशा में 04158 कोलकाता–कानपुर सेंट्रल विशेष ट्रेन प्रत्येक बुधवार को 22.07.2026 से 30.09.2026 तक (कुल 11 फेरे) कोलकाता से 07:25 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 01:25 बजे कानपुर सेंट्रल पहुँचेगी।

पूर्व रेलवे क्षेत्राधिकार में यह ट्रेन दोनों दिशाओं में मार्ग में नैहाटी, बंडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर तथा आसनसोल स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान (स्लीपर) तथा वातानुकूलित श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे।

इसी प्रकार, 01911 आगरा कैंट–कोलकाता विशेष ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को 23.07.2026 से 24.09.2026 तक (कुल 10 फेरे) आगरा कैंट से 03:40 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 04:05 बजे कोलकाता पहुँचेगी।

वापसी दिशा में 01912 कोलकाता–आगरा कैंट विशेष ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को 24.07.2026 से 25.09.2026 तक (कुल 10 फेरे) कोलकाता से 07:25 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 08:00 बजे आगरा कैंट पहुँचेगी।

पूर्व रेलवे क्षेत्राधिकार में यह ट्रेन भी दोनों दिशाओं में मार्ग में नैहाटी, बंडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर तथा आसनसोल स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान (स्लीपर) तथा वातानुकूलित श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे।

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *