Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

वकीलों पर हमले और फर्जी FIR के विरोध में आसनसोल बार एसोसिएशन का 22 जुलाई को कोर्ट बहिष्कार का ऐलान

आसनसोल, 21 जुलाई 2026।  पश्चिम बर्दवान जिला बारह एसोसिएशन ने कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं पर हुए हमले और कुछ वकीलों के खिलाफ झूठी FIR दर्ज करने की घटना के विरोध में 22 जुलाई 2026, बुधवार को आसनसोल कोर्ट का पूर्ण बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। हालांकि डिस्ट्रिक्ट जज ने डीसी सेंट्रल ध्रुव दास को अपने पास बुलाया था, जबकि डिस्ट्रिक्ट जज देव प्रसाद नाथ ने बार एसोसिएशन से जुड़े प्रतिनिधियों को भी अपने पास बुलाकर मामले पर उचित समाधान करने की कोशिश की, लेकिन वकीलों ने बार एसोसिएशन में बैठक कर अपना सख्त रवैया अपनाते हुए आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया है। वहीं बुधवार को भी उनका आंदोलन जारी रहेगा

बार एसोसिएशन के सचिव वानी कुमार मंडल द्वारा जिला न्यायाधीश को भेजे गए पत्र में बताया गया कि 19.07.2026 के प्रस्ताव के बाद वकीलों ने विरोध प्रदर्शन किया था। इस संबंध में 21.07.2026 को एसोसिएशन की असाधारण आम सभा हुई। बैठक में कोई समाधान न निकलने पर सर्वसम्मति से 22 जुलाई को सभी अदालतों का बहिष्कार करने का प्रस्ताव पारित किया गया।

बार एसोसिएशन के पदाधिकारी
मौके पर अध्यक्ष अयान रंजन मुखर्जी, उपाध्यक्ष अभिजीत रॉय उर्फ (बापी), सनातन धारा, सचिव वानी कुमार मंडल, सहायक सचिव सुप्रिया हाजरा, धीरेन कुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष कृष्णेंदु खान, ऑडिटर अनिंदिता मुखोपाध्याय (रायमा), कार्यकारी सदस्य अभय गिरी, अनुप मुखर्जी, अनिमेष कुमार सिन्हा, अंतरा मुखर्जी सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

बार एसोसिएशन के सचिव वानी कुमार मंडल कहा कि वकीलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और झूठे मामलों को वापस लिए जाने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। बहिष्कार के कारण 22 जुलाई को आसनसोल कोर्ट में सभी प्रकार की सुनवाइयां प्रभावित रहेंगी।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *