27 जुलाई को आसनसोल में विशाल रैली, गौहत्या बंद और गौमाता को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा देने की मांग
आसनसोल । देशभर में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध और गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर 27 जुलाई, रविवार को आसनसोल में शांतिपूर्ण जुलूस और ज्ञापन सौंपा जाएगा। उक्त बातें बुधवार बीएनआर मोड़ स्थित रवींद्र भवन के पास स्थित कॉफी हाउस में पत्रकार सम्मेलन कर इस अभियान के संयोजक रघुनाथ प्रसाद ने कही। मौके पर पुनित सांतोरिया, उत्पल राय चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
रघुनाथ प्रसाद ने बताया कि यह अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है। भारत के 790 जिलों में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। हर जिले से 5 लाख हस्ताक्षर जुटाए जा रहे हैं। लक्ष्य पूरे देश से 40 करोड़ हस्ताक्षर प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री और राज्यपाल तक पहुंचाने का है।
कार्यक्रम का शेड्यूल
उन्होंने बताया कि यह अभियान पश्चिम बर्दवान में 27 जुलाई को सुबह 9 बजे आसनसोल के HLG के सामने Eco Park में सभी लोग एकत्रित होंगे। 10:30 बजे शांतिपूर्ण जुलूस के साथ DM कार्यालय जाकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। “किसी तरह का शोर-शराबा नहीं होगा, पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन दिया जाएगा”।
अभियान के 2 मुख्य उद्देश्य
1. भारत में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगे
2. गौमाता को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा मिले
रघुनाथ प्रसाद ने कहा कि इस अभियान में सभी समुदाय के लोग साथ दे रहे हैं। 
उन्होंने कहा कि इसके पहले भी BDO कार्यालय में ज्ञापन दिया जा चुका है। अब DM कार्यालय में ज्ञापन सौंपा जाएगा। हमारी एक ही मांग है – गौहत्या बंद हो और गौमाता को सम्मान मिले”।
उन्होंने सभी से अपील की कि 27 जुलाई को Eco Park पहुंचकर इस अभियान को सफल बनाएं और DM को ज्ञापन सौंपने में सहयोग करें।















