Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

श्रावणी मेले के लिए बड़ी राहत: दुर्गापुर से शेओड़ाफुली घाट तक शुरू हुई विशेष बस सेवा, विधायक लक्ष्मण चंद्र घोष ने किया उद्घाटन

दुर्गापुर । पवित्र श्रावण मास और श्रावणी मेले को देखते हुए शिवभक्तों की यात्रा को आसान और सुरक्षित बनाने के लिए दुर्गापुर पश्चिम विधानसभा के विधायक लक्ष्मण चंद्र घोष ने विशेष बस सेवा शुरू की है। रविवार को दुर्गापुर रेलवे स्टेशन परिसर से इस विशेष बस सेवा का विधिवत उद्घाटन किया गया।

दुर्गापुर से सीधे शेओड़ाफुली घाट तक जाएगी बस
जानकारी के अनुसार यह विशेष बस दुर्गापुर स्टेशन से शेओड़ाफुली घाट तक चलाई जाएगी। श्रद्धालु यहां से पवित्र गंगाजल लेकर तारकेश्वर मंदिर पहुंचेंगे और भगवान शिव को जल अर्पित करेंगे।

श्रावण के महीने में हर सोमवार और पूरे श्रावणी मेले के दौरान हजारों की संख्या में कांवड़िए तारकेश्वर धाम जाते हैं। उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए ही यह सेवा शुरू की गई है।

भक्तों को दिया गया जल, बिस्कुट और मिठाई
उद्घाटन कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालुओं को विधायक लक्ष्मण चंद्र घोष ने खुद जल, बिस्कुट और मिठाई वितरित की। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त और स्थानीय लोग मौजूद थे।

यात्रा सुरक्षित और सुगम हो, यही उद्देश्य” – विधायक
इस अवसर पर विधायक ने कहा, “श्रावणी मेले में भारी संख्या में श्रद्धालु तारकेश्वर जाते हैं। उनकी यात्रा सुरक्षित, सुव्यवस्थित और बिना किसी परेशानी के हो, इसी उद्देश्य से इस विशेष बस सेवा की व्यवस्था की गई है।”

उन्होंने कहा कि सरकार और जनप्रतिनिधियों का कर्तव्य है कि धार्मिक यात्राओं के दौरान श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा मिले।

भक्तों और स्थानीय लोगों ने की सराहना
विधायक के इस कदम का क्षेत्र के लोगों और तीर्थयात्रियों ने खुले दिल से स्वागत किया। उनका कहना है कि इस बस सेवा के शुरू होने से अब दुर्गापुर और आसपास के इलाकों के शिवभक्तों को तारकेश्वर जाने के लिए बार-बार गाड़ी बदलने की परेशानी नहीं होगी। यात्रा अब अधिक आसान, आरामदायक और सुरक्षित हो जाएगी।

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *