“ADPC में बड़ा फेरबदल: आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के 14 SI और अफसरों का तबादला, कोक ओवन से लेकर DD और SB तक बदली कमान”
आसनसोल । कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट (ADPC) में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस आयुक्त कार्यालय ने 14 उप-निरीक्षकों (SI) और अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को बिना किसी देरी के अपने नए पद का प्रभार संभालने का निर्देश दिया गया है।
किसे कहां भेजा गया – पूरी लिस्ट
1. थाना प्रभारी और OIC में बदलाव
– एसआई अंजन मंडल: हीरापुर थाना से हटाकर कोक ओवन थाना का नया OIC बनाया गया है।
– एसआई सुकांत दास: बिधाननगर OP के प्रभारी से हटाकर जामुड़िया TG का OIC नियुक्त किया गया है।
– एसआई सराफुद्दीन मंडल: दुर्गापुर थाना से चुरुलिया OP का प्रभारी भेजे गए हैं।
– एसआई सौमेन कुंडू: डिटेक्टिव डिपार्टमेंट से हटाकर बिधाननगर OP का प्रभारी बनाए गए हैं।
2. डिटेक्टिव डिपार्टमेंट और स्पेशल ब्रांच में नई तैनाती
– एसआई बिजॉय दलापति: कोक ओवन थाना के OIC पद से हटाकर ADPC डिटेक्टिव डिपार्टमेंट (DD) में भेजा गया है।
– एसआई देबाशीष पंडित: हीरापुर थाना से DD, ADPC में स्थानांतरित।
– एसआई सुभाशीष बनर्जी: पांडवेश्वर थाना से DD, ADPC भेजे गए हैं।
– एसआई सुरजीत सरकार: दुर्गापुर थाना से स्पेशल ब्रांच (SB, ADPC) में पदस्थापित।
– एसआई खांडेकर समसुजोहा: बाराबनी थाना से SB, ADPC में भेजे गए।
– एसआई देवदास मुखर्जी: स्पेशल ब्रांच से हटाकर पांडवेश्वर थाना भेजे गए हैं।
– एसआई स्वरूप मुखर्जी: स्पेशल ब्रांच से हीरापुर थाना स्थानांतरित।
3. अन्य महत्वपूर्ण तबादले
– एसआई बुद्धदेव गांइन: चुरुलिया OP के प्रभारी से आसनसोल दक्षिण थाना भेजे गए हैं।
– एसआई अनूप कुमार हाटी: जामुड़िया TG के OIC पद से हटाकर दुर्गापुर EF लाइन्स में पदस्थापित किया गया है।
– पीएसआई स्वपन नाग: लाइन OR में तैनात स्वपन नाग का पिछला तबादला आदेश CO No. 2771/2024 दिनांक 02.08.2024 रद्द कर दिया गया है। अब उन्हें दुर्गापुर थाना में नई पोस्टिंग दी गई है।
पुलिस कमिश्नर का निर्देश
पुलिस कमिश्नर कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि यह फेरबदल प्रशासनिक जरूरत और कार्य दक्षता को ध्यान में रखकर किया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को तुरंत अपने नए कार्यस्थल पर जाकर चार्ज लेने का आदेश दिया गया है।
पुलिस सूत्रों का मानना है कि मेले-त्योहार और बढ़ती कानून-व्यवस्था की चुनौतियों को देखते हुए यह फेरबदल किया गया है ताकि ADPC के सभी थानों और महत्वपूर्ण शाखाओं में अनुभवी अधिकारी तैनात रहें।














