Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

“आसनसोल-दुर्गापुर में एसआईएस की बड़ी भर्ती: 350 पदों पर स्थाई नौकरी, 15 हजार से 30 हजार तक वेतन, 15 जुलाई से 8 अगस्त तक थानों में कैंप”

आसनसोल-दुर्गापुर। पश्चिम बंगाल के आसनसोल-दुर्गापुर जिले के सभी प्रवासियों और शिक्षित युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर। सिक्योरिटी स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया और सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड – एसआईएस के द्वारा जिले के सभी थाना क्षेत्रों में भर्ती कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

यह भर्ती भारत सरकार की ईएलआई योजना के तहत की जा रही है।

किन पदों पर होगी भर्ती
एसआईएस ग्रुप द्वारा निम्न पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं:
1. सुरक्षा जवान
2. सुपरवाइजर
3. एसएलवी – सशस्त्र सुरक्षा गार्ड
4. सुरक्षा अधिकारी

एशिया की विश्वस्तरीय सुरक्षा कंपनी एसआईएस ग्रुप द्वारा 15 जुलाई 2026 से 08 अगस्त 2026 तक आसनसोल-दुर्गापुर के सभी थाना परिसरों में कैंप लगाए जाएंगे। कुल 350 पदों पर स्थाई नियुक्ति दी जाएगी। नियुक्ति 65 वर्ष की आयु तक स्थाई रहेगी।

सरकार देगी 15 हजार रुपये की सहायता
भर्ती अधिकारी सहायक लखीदर सरदार ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान वर्दी, रहने और खाने के लिए जमा की गई राशि में से अधिकतम 15 हजार रुपये ड्यूटी के दौरान सीधे अभ्यर्थी के बैंक खाते में भारत सरकार द्वारा वापस किए जाएंगे। यह योजना सीमित समय के लिए है।

वेतन और सुविधाएं क्या मिलेंगी
एसआईएस भर्ती अधिकारी संजय कुमार ने बताया:
– प्रारंभिक वेतन 15,000 रुपये से 30,000 रुपये प्रतिमाह। यह वेतन एसआईएस लिमिटेड, एसआईएससीओ, एसआईएस प्रोसिगर और टर्निनेक्स कंपनियों के लिए मान्य होगा।
– अन्य सुविधाएं: राज्य सरकार के न्यूनतम वेतन अधिनियम 1984 के तहत भत्ता, सरकारी पेंशन, विधवा पेंशन, भविष्य निधि, ग्रेच्युटी, ईएसआई, समूह बीमा, बोनस, मेडिक्लेम
– विशेष सुविधा: 2 बच्चों को आईपीएस देहरादून में पढ़ाने की व्यवस्था, कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना के तहत शेयर, स्थानांतरण पर यात्रा भत्ता, रियायती आवास और रियायती भोजनालय की सुविधा

कहां-कहां होगी तैनाती
चयनित उम्मीदवारों की तैनाती लाल किला, कुतुब मीनार, फतेहपुर सीकरी, खजुराहो, सांची स्तूप, स्टेट बैंक एटीएम, बैंक ऑफ बड़ौदा, बिरला ग्रुप, हिंडालको, विप्रो, बीसीसीएल, भारतीय पुरातत्व विभाग के स्मारक, एयरपोर्ट, टोल टैक्स, टाटा, बिरला, जिंदल, एम्स, मेट्रो, होटल, आईटी सेक्टर, कॉरपोरेट सेक्टर, जेएसडब्ल्यू प्लांट* जैसी जगहों पर की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता और मापदंड
डिप्टी कमांडेंट अरुण यादव ने बताया:
– सुरक्षा अधिकारी: स्नातक पास, आयु 19 से 40 वर्ष, शारीरिक रूप से स्वस्थ
– सुपरवाइजर: 12वीं पास, ऊंचाई 170 सेमी से ऊपर
– सुरक्षा जवान: 10वीं पास, ऊंचाई 167.5 सेमी
– एसएलवी: 10वीं पास, ऊंचाई 165 सेमी

कैंप की तारीख और स्थान
तारीख।  स्थान
28/07/2026 फरीदपुर थाना
29/07/2026 पांडेश्वर थाना
30/07/2026 काकसा थाना
01/08/2026 बुध-बुंद थाना
02/08/2026 न्यू टाउनशिप थाना
03/08/2026 दुर्गापुर थाना
04/08/2026 दुर्गापुर महिला थाना
05/08/2026 रानीगंज थाना
06/08/2026 बाराबनी थाना
07/08/2026 कुल्टी थाना
08/08/2026 कोक-ओवन थाना
अतिरिक्त कैंप: एसआईएस क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र, कोलाबीरा, जमशेदपुर, झारखंड

अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट http://www.sisindia.com पर जाएं या इन नंबरों पर संपर्क करें: 9717304564, 7320042094

 

 

  

        

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *